LIVE

IND Vs AUS 2nd T20 Match Highlights: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे पस्त हुई सूर्या 'सेना', मेलबर्न में 17 साल बाद भारत को मिली हार

सिद्धार्थ शर्माUpdated Oct 31, 2025, 17:19 IST

IND Vs AUS 2nd T20 Match Highlights: मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। आइए जानत हैं मैच की हाईलाइट्स

IND Vs AUS 2nd T20 Match Highlights: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे पस्त हुई सूर्या 'सेना', मेलबर्न में 17 साल बाद भारत को मिली हार
IND Vs AUS 2nd T20 Match Highlights: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे पस्त हुई सूर्या 'सेना', मेलबर्न में 17 साल बाद भारत को मिली हार

IND Vs AUS 2nd T20 Match Highlights: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे टी20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को 4 विकेट से शिकस्त दे दी है। मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरुआत से ही लय में दिखी और उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने लगातार विकेट झटके और भारत को केवल 126 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया जिसके जवाब में उन्होंने आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। ये मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत की दूसरी हार है और ऑस्ट्रेलिया ने 17 साल में पहली बार भारत को इस मैदान पर हराया है।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IND vs AUS Playing XI)

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेज़लवुड

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs AUS Head to Head in T20)

अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 क्रिकेट इतिहास में 33 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में भारत का पलड़ा ही भारी रहा है। भारत ने 20 बार ऑस्ट्रेलियाई टीम को मात दी है। जबकि ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 11 टी20 मैचों में टीम इंडिया के खिलाफ जीत मिली है। वहीं दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला था। अगर बात करें ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए टी20 मैचों की, तो अब तक ऑस्ट्रेलिया में दोनों देशों के बीच 13 टी20 मैच हो चुके हैं जिसमें 7 बार टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात दी है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने घर में 4 मैचों में ही भारत को हराया है और एक मैच रद्द हुआ है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs AUS 1st T20 Pitch Report)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच आज मेलबर्न के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदानों में शुमार इस मैदान की पिच पर बल्लेबाजों को खास मदद मिलेगी, लेकिन साथ ही यहां तेज गेंदबाजों को भी जबरदस्त उछाल और पेस मिलने वाला है। यहां दूसरे बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 125 रन है। मेलबर्न में आज तक 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं जिसमें दूसरे बैटिंग करने वाली टीम को 7 बार जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम 11 बार जीती है।


ऑस्ट्रेलिया और भारत की T20 टीमें (Australia And India T20 Squads)


ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जोश हेजलवुड (मैच 1–2), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल (मैच 3–5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा, सीन एबॉट (मैच 1–3) और मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (मैच 3–5), टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस (मैच 4–5) और नाथन एलिस।

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और जितेश शर्मा।

Australia Mens National Cricket Team vs Indian Mens National Cricket Team Scorecard (भारतीय नेशनल क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया नेशनल क्रिकेट टीम स्कोरकार्ड और आज के टी20 मैच का लाइव स्ट्रीमिंग के अपडेट यहाँ देखें)

OCT 31, 2025 15:54 IST

IND Vs AUS 2nd T20 Match लाइव स्कोर: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत की है।
OCT 31, 2025 15:33 IST

IND Vs AUS 2nd T20 Match लाइव स्कोर: भारत की पारी समाप्त

भारतीय टीम की पारी समाप्त हो गई है। टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 68 रनों की दमदार पारी खेली लेकिन और कोई बल्लेबाज नहीं चल पाया और टीम125 पर ऑलआउट हो गई।
OCT 31, 2025 15:27 IST

IND Vs AUS 2nd T20 Match लाइव स्कोर: हर्षित राणा आउट

भारत को बड़ा झटका लग गया है दरअसल हर्षित राणा आउट हो गए हैं। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आज के मैच का स्कोरकार्ड: यहाँ देखें
OCT 31, 2025 15:10 IST

IND Vs AUS 2nd T20 Match लाइव स्कोर: भारत का स्कोर 100 पार

भारतीय टीम का स्कोर 100 पार पहुंच गया है। टीम की तरफ से हर्षित राणा और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं।
OCT 31, 2025 15:08 IST

IND Vs AUS 2nd T20 Match लाइव स्कोर: अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया है और हर्षित राणा के साथ वे दमदार साझेदारी निभा रहे हैं।
OCT 31, 2025 14:48 IST

IND Vs AUS 2nd T20 Match लाइव स्कोर: अभिषेक शर्मा अर्धशतक के करीब

अभिषेक शर्मा अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं भारत का स्कोर 70 के करीब पहुंच गया है।
OCT 31, 2025 14:43 IST

IND Vs AUS 2nd T20 Match लाइव स्कोर: भारत का स्कोर 50 पार

भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 50 पार पहुंच गया है। टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा क्रीज पर हैं।
OCT 31, 2025 14:24 IST

IND Vs AUS 2nd T20 Match लाइव स्कोर: तिलक वर्मा आउट

भारतीय क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लग गया है दरअसल तिलक वर्मा आउट हो गए हैं। नेथन एलिस , अक्षर को, कोई रन नहीं
ऑफ स्टंप के काफी बाहर गुड लेंथ गेंद को शरीर से दूर प्रहार करने गए लेकिन गेंद तक पहुंचा नहीं पाए बल्ला, बाहरी किनारे से ज़्यादा दूर नहीं थी गेंद
OCT 31, 2025 14:16 IST

IND Vs AUS 2nd T20 Match लाइव स्कोर: सूर्यकुमार यादव आउट

भारत को तीसरा बड़ा झटका लग गया है दरअसल सूर्यकुमार यादव आउट हो गए हैं। उन्हें हेजलवुड ने भी शिकार बना लिया है।
OCT 31, 2025 14:14 IST

IND Vs AUS 2nd T20 Match लाइव स्कोर: संजू सैमसन आउट

भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है दरअसल संजू सैमसन आउट हो गए हैं।
OCT 31, 2025 14:07 IST

IND Vs AUS 2nd T20 Match लाइव स्कोर: शुभमन गिल आउट

भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लग गया है दरअसल शुभमन गिल आउट हो गए हैं। गिल को हेजलवुड ने शिकार बनाया है। भारतीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड और आज के दूसरे टी 20 मैच का लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को
OCT 31, 2025 14:07 IST

IND Vs AUS 2nd T20 Match लाइव स्कोर: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट, पिच रिपोर्ट, मैच का समय, लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव स्कोर से जुड़ी हर जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
OCT 31, 2025 13:40 IST

IND Vs AUS 2nd T20 Match (लाइव स्कोर): काली पट्टी बांधकर उतरी टीमें

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम काली पट्टी बांधकर उतर रही हैं। दोनों टीमों ने 14 साल के बच्चे बेन ऑस्टिन को सम्मान दिया है जिनकी मृत्यू मेलबर्न के मैदान पर ही प्रेक्टिस के दौरान लगी गेंद से हो गई है।
OCT 31, 2025 14:07 IST

IND Vs AUS 2nd T20 Match (लाइव स्कोर): ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेज़लवुड. भारतीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड और आज के दूसरे टी 20 मैच का लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को
OCT 31, 2025 13:26 IST

IND Vs AUS 2nd T20 Match (लाइव स्कोर): भारत की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
OCT 31, 2025 14:07 IST

IND Vs AUS 2nd T20 Match (लाइव स्कोर): ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

मैच में एक बार फिर से भारतीय टीम टॉस हार गई है और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारतीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड और आज के दूसरे टी 20 मैच का लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को
OCT 31, 2025 13:14 IST

IND Vs AUS 2nd T20 Match (लाइव स्कोर): ऐसा रहेगा पिच का हाल

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच आज मेलबर्न के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदानों में शुमार इस मैदान की पिच पर बल्लेबाजों को खास मदद मिलेगी, लेकिन साथ ही यहां तेज गेंदबाजों को भी जबरदस्त उछाल और पेस मिलने वाला है। यहां दूसरे बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 125 रन है। मेलबर्न में आज तक 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं जिसमें दूसरे बैटिंग करने वाली टीम को 7 बार जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम 11 बार जीती है।
OCT 31, 2025 13:10 IST

IND vs AUS 2nd T20 Live Score: मेलबर्न में भारत का अच्छा रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रिकॉर्ड काफी अच्छा है और टीम ने यहां पर खेले गए 6 में से कुल 4 मैच जीते हैं और वे इसी को बरकरार रखते हुए जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे।
OCT 31, 2025 13:05 IST

Melbourne Weather Live IND vs AUS: मेलबर्न के मौसम का ताजा हाल

OCT 31, 2025 13:00 IST

IND vs AUS 2nd T20 Live Score: पहला मैच हो गया था रद्द

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। इसमें भी भारतीय टीम ने टॉस हारकर बल्लेबाजी की थी और टीम अच्छी बैटिंग कर रही थी और वे इसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे।