LIVE

Ind vs Aus 1st Test 2nd Day Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, 144 रन की बढ़त लेकर ड्राइविंग सीट पर टीम इंडिया

Ind vs Aus 1st Test 2nd Day Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, 144 रन की बढ़त लेकर ड्राइविंग सीट पर टीम इंडिया
Ind vs Aus 1st Test 2nd Day Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, 144 रन की बढ़त लेकर ड्राइविंग सीट पर टीम इंडिया

IND vs AUS 1st Test 2nd Day Highlights (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच दूसरा दिन): भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 321 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा 66 और अक्षर पटेल 52 रन बनाकर अब भी क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों 8वें विकेट के लिए अब तक 81 रन जोड़ चुके हैं। भारत ने इसके साथ ही पहली पारी के आधार पर 144 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। नागपुर टेस्ट का तीसरा दिन दोनों ही टीम के लिए बेहद खास होने वाला है।

FEB 10, 2023 17:03 IST

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 321/7

भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 144 रन की महत्वरपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। रवींद्र जडेजा 66 और अक्षर पटेल 52 रन बनाकर नाबाद हैं।
FEB 10, 2023 16:48 IST

अक्षर पटेल ने जड़ा अर्धशतक

अक्षर पटेल ने 94 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया की बढ़त 135 रन के पार हो गई है। जडेजा और अक्षर के बीच साझेदारी 74 रन की हो गई है।
FEB 10, 2023 16:39 IST

भारत की बढ़त 130 रन के पार

भारत धीरे-धीरे मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। 109 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 312 रन बना लिए हैं। अक्षर 49 और जडेजा 60 रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 10, 2023 16:21 IST

टीम इंडिया 300 रन के करीब

अक्षर और जडेजा की बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया 300 रन के करीब पहुंची, बढ़त 120 रन की हुई।
FEB 10, 2023 16:06 IST

100 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 287/7

भारत ने पहली पारी में 100 ओवर की बल्लेबाजी कर ली है। टीम इंडिया के पास अब तक 111 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हो गई है। अक्षर और जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं।
FEB 10, 2023 15:55 IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की बढ़त 100 रन की हुई

भारत ने 100 रन की बढ़त हासिल कर ली है। रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर रहे हैं। जडेजा 57 जबकि अक्षर पटेल ने अब तक 17 रन बनाए हैं।
FEB 10, 2023 15:52 IST

भारत की बढ़त 100 के करीब, जडेजा और अक्षर क्रीज पर मौजूद

भारत ने 95 रन की बढ़त हासिल कर ली है। जडेजा अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं।
FEB 10, 2023 15:41 IST

95 ओवर के बाद भारत का स्कोर 265/7

भारत ने 95 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 265 रन बना लिए हैं। जडेजा और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं।
FEB 10, 2023 15:33 IST

गेंद के बाद बल्ले से भी जडेजा का धमाल

FEB 10, 2023 15:33 IST

रवींद्र जडेजा ने जड़ा अर्धशतक

रवींद्र जडेजा ने 114 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने गेंदबाजी में भी 5 विकेट झटके थे। इसके साथ ही टीम इंडिया की बढ़त 80 रन हो गई है।
FEB 10, 2023 15:25 IST

91 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 251/7

भारत ने पहली पारी के आधार पर 74 रन की बढ़त हासिल कर ली है। जडेजा 46 और अक्षर पटेल 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 10, 2023 15:15 IST

टीम इंडिया के 250 रन पूरे, ली 73 रन की बढ़त

भारत ने पहली पारी के आधार पर 73 रन की बढ़त ले ली है। जडेजा 45 और अक्षर पटेल 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 10, 2023 15:01 IST

85 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोप 246/7

भारत ने 85 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन बना लिए हैं। जडेजा 42 रन बनाकर नाबाद हैं।
FEB 10, 2023 14:55 IST

खत्म हुआ मर्फी का सफल ओवर

टॉड मर्फी ने डेब्यू पर 5 विकेट लेकर भारत को मुश्किल परिस्थिति में पहुंचा दिया है। भारत के पास अब तक 65 रन की बढ़त है।
FEB 10, 2023 14:52 IST

डेब्यू करने वाले मर्फी ने किया 5वां शिकार

डेब्यू करने वाले टॉड मर्फी ने अपने टेस्ट करियर का बेहतरीन आगाज किया है। उन्होंने डेब्यूटांट भरत को आउट कर मैच में अपना 5वां विकेट लिया।
FEB 10, 2023 14:39 IST

तीसरे सेशन के पहले ही ओवर में भारत ने गंवाया रोहित का विकेट

दूसरे सेशन की तहर तीसरे सेशन की शुरुआत भी टीम इंडिया के लिए अच्छी नहीं रही। पैट कमिंस ने 118 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया।
FEB 10, 2023 14:36 IST

118 रन के निजी स्कोर पर रोहित को जीवनदान

118 रन के निजी स्कोर पर रोहित शर्मा को जीवनदान मिला। पैट कमिंस की गेंद पर रोहित के कैच को स्लीप में खड़े स्टीव स्मिथ लपक नहीं पाए।
FEB 10, 2023 14:34 IST

तीसरे सेशन का खेल शुरू

तीसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। गेंदबाजी की शुरुआत कप्तान पैट कमिंस ने की है। टीम इंडिया पहली पारी के आधार पर 49 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है।
FEB 10, 2023 14:14 IST

टीम इंडिया ने ली 49 रन की बढ़त, दूसरे सेशन के बाद स्कोर 226/5

भारत ने टी ब्रेक तक 5 विकेट के नुकसान पर 226 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 118 और जडेजा 34 रन बनाकर नाबाद हैं।
FEB 10, 2023 14:09 IST

79 ओवर के बाद भारत का स्कोर 226/5

79 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 226 रन बना लिए हैं। भारत के पास 49 रन की बढ़त है।