IND vs AUS 1st ODI Playing 11, Dream11 Team Prediction: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 4 मैचों के रोमांच के बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। भारत की मेजबानी में इस साल अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होने जा रहे वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से इस सीरीज को बेहद अहम माना जा रहा है। हालांकि दोनों ही टीमों के कुछ अहम खिलाड़ी सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे लेकिन इसका दोनों टीमों के बीच मैच की इंटेन्सिटी पर कोई असर नहीं होगा।
भारतीय क्रिकेट टीम(साभार BCCI)
दोनों टीमों के कप्तान नहीं होंगे पहले वनडे का हिस्सा
ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस मां के देहांत की वजह से वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो मैच में भी उन्होंने मां की खराब तबीयत की वजह से शिरकत नहीं की थी। अहमदाबाद टेस्ट के आगाज से पहले उनकी मां के देहांत की खबर भी आ गई थी। ऐसे में स्टीव वॉ की कप्तानी में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय टीम वनडे सीरीज में दो-दो हाथ करने उतरेगी। वहीं पहले वनडे में रोहित शर्मा भी टीम इंडिया के साथ व्यक्तिगत कारणों से नहीं होंगे। ऐसे में हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभालेंगे।
श्रेयस अय्यर चोट के कारण हुए सीरीज से बाहर
श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के अहमदाबाद टेस्ट के दौरान दोबारा से उबर जाने के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह आधिकारिक तौर पर किसी खिलाड़ी को शामिल किए जाने का ऐलान बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर नहीं किया है। ऐसे में कप्तान हार्दिक के लिए प्लेइंग-11 का चुनाव थोड़ा सा पेटिदा काम होगा।
गिल और ईशान करेंगे पारी का आगाज
भारतीय एकादश में पारी के आगाज की जिम्मेदारी शुभमन गिल और ईशान किशन के कंधों पर होगी। दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल ही में वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़कर ये दिखा दिया है कि वो वनडे क्रिकेट में क्या कर सकते हैं। विराट कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे। वहीं चौथे पायदान पर सूर्यकुमार यादव अपने बल्ले का दम दिखाएंगे। पांचवें पायदान पर केएल राहुल को मौका मिल सकता है। छठे नंबर पर कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी की जिम्मेदारी बतौर फिनिशर संभालंगे। साथ ही वो गेंदबाजी में भी अपना योगदान देंगे।
वॉशिंगटन सुंदर को मिल सकता है एकादश में मौका
हार्दिक के अलावा एकादश में बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा हों सकते हैं। दोनों गेंद के साथ-साथ निचले क्रम पर बल्लेबाजी में माहिर हैं। इन दो के अलावा तीसरे स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव को एकादश में जगह मिल सकती है जिनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। वो उनके खिलाफ हैट्रिक भी चटका चुके हैं। कप्तान चहल पर भी भरोसा जता सकते हैं लेकिन कुलदीप का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी दुनिया के नंबर एक एकदिवसीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी के अनुभवी कंधों पर होगी।
ऑलराउंडर्स के भरोसे उतरेगी कंगारू टीम
ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ स्मिथ की कप्तानी में कई ऑलराउंडर्स के साथ उतरेगी। टीम के लिए पारी का आगाज करने डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड की जोड़ी उतरेगी। तीसरे नंबर पर कप्तान स्टीव स्मिथ और चौथे पर मार्नस लाबुशेन मोर्चा संभालेंगे। पांचवें पायदान पर मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस में से किसी एक को मौका मिलेगा। छठे पायदान पर बतौर फिनिशर ग्लेन मैक्सवेल नजर आएंगे। सातवें नंबर पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन,मिचेल स्टार्क और नाथन एलिस के कंधों पर होगी। वहीं एडम जंपा टीम में बतौर लेग स्पिनर नजर आएंगे।
भारत की प्लेइंग-11:
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।
