अफगानिस्तान को दूसरे वनडे में 170 रन से रौंदकर टीम इंडिया ने किया सीरीज पर कब्जा
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 402 रन का विशाल स्कोर बनाया। वनडे क्रिकेट में यह 8वीं बार है जब भारत ने 400 का आंकड़ा पार किया। भारत को यहां तक पहुंचने में कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। रोहित शर्मा ने 48 रन की पारी खेली। इसके बाद गिल और ईशान ने तीसरे विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की। ईशान किशन 79 गेंद पर 125 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने 110 गेंद पर 154 रन की पारी दमदार पारी खेली।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, सदीक़ुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतउल्लाह शहिदी (कप्तान), दरवीश रसूली, राशिद खान, नंगेयालिया खरोटी, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल सामी
भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
यहां पढ़ें आज के मैच के लाइव अपटेड्सः-
<b>IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: 232 रन पर ढेर हुआ अफगानिस्तान</b>
अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ 403 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 44.3 ओवर में 232 रन बनाकर ढेर हो गई और 170 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। भारतीय टीम ने लगातार दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत को मिली 8वीं सफलता
गुरनूर बरार ने मोहम्मद सलीम को क्लीन बोल्ड कर दिया। रहमत शाह 73 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। बरार ने तीन सफलता हासिल की। 40 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने 8 विकेट के नुकसान पर 220 रन बना लिए हैं।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: अफगानिस्तान ने गंवाए सात विकेट
अफगानिस्तान ने 7 विकेट गंवा दिए हैं। रहमत शाह 68 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। भारत जीत से तीन विकेट दूर है। वहीं, एक कैच लपकने के दौरान ईशान किशन चोटिल हो गए। हालांकि, वह कैच नहीं लपक पाए। 39 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने 7 विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लिए हैं।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: अफगानिस्तान को लगा दोहरा झटका
अफगानिस्तान को दोहरा झटका लगा है। दरवेश रसूली के पैर में क्रैंप आया। इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए। वह रिटायर्ड आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान हश्मातुल्लाह शाहिदी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। वह प्लेड ऑन हुए। 26 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने चार विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: अफगानिस्तान को लगा तीसर झटका
अफगानिस्तान का तीसरा विकेट गिर गया है। सेदिकुल्लाह अटल 42 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर ने LBW किया। अफगानिस्तान ने 23.1 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 128 रन बना लिए हैं।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: 19 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर- 99/2
अफगानिस्तान ने 19 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। अर्शदीप सिंह ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। प्रिंस यादव ने बाउंड्री के पास 20 मीटर की दूरी कवर करते हुए शानदार कैच लपका। इब्राहिम जादरान 21 रन बनाकर आउट हुए।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: गुरबाज लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को पहला सफलता मिल गई है। बरार ने गुरबाज को 41 के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे कैच आउट करवाया। इससे पहले प्रिंस के ओवर में जीवनदान मिला था। वह कैच आउट हो गए थे लेकिन गेंद नो-बॉल हो गई थी। अफगानिस्तान ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: अफगानिस्तान की पारी का आगाज
अफगानिस्तान की पारी का आगाज हो चुका है। पहले पांच ओवर में अफगानिस्तान ने कोई विकेट नहीं गंवाया है। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान क्रीज पर जमे हुए हैं। गुरबाज 21 गेंद पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। इब्राहिम 9 गेंद पर 6 बना चुके हैं। अफगानिस्तान ने 5 ओवर के बाद 32 रन बना लिए हैं।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: 8 ओवर में गंवाए 7 विकेट
भारत ने 42 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 350 रन बनाए लिए थे। यहां से ऐसा लगा था कि भारत आसानी से 450 के स्कोर तक जा सकता है लेकिन इसके बाद अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की और अगले आठ ओवरों में सिर्फ 52 रन बने और सात विकेट गिरे। गिल और किशन ने कमाल की पारी खेली और उनकी पारी ने ही इतने बड़े स्कोर की नींव रखी।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: 402 रन पर सिमटी भारतीय टीम
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 302 रन पर सिमट गई। 49.5 गेंद पर पूरी टीम सिमट गई। भारत ने एक समय 36 ओवर में 300 रन पूरे कर लिए थे। लेकिन फिर ईशान किशन और गिल के आउट होने के बाद भारतीय टीम बिखर गई। खरोटी ने 4 और राशिद ने तीन विकेट चटकाए। अफगानिस्तान को जीत के लिए 403 रन बनाने हैं।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत का गिरा सातवां विकेट
भारत ने सातवां विकेट गंवा दिया है। राशिद ने 47वें ओवर की आखिरी गेंद पर गुरनूर को आउट किया। राशिद ने अपना दूसरा विकेट हासिल किया। भारत ने 387 रन बना लिए है। क्रीज पर सुंदर और अर्शदीप मौजूद हैं।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: 154 रन बनाकर आउट हुए गिल
कप्तान शुभमन गिल 110 गेंद पर 154 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। गिल ने 22 चौके और 2 छक्के जड़े। वह ऐतिहासिक दोहरा शतक जड़ने से चूक गए। भारत ने 42.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 360 रन बना लिए हैं। केएल राहुल डक पर आउट हुए।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: ईशान किशन हुए आउट
भारत को तीसरा झटका लगा। ईशान किशन ने 79 गेंद पर 125 रन की पारी खेली। इस दौरान 14 चौके और 7 छक्के लगाए। भारत ने 300 का स्कोर पार कर लिया है। गिल 94 गेंद पर 134 रन बनाकर खेल रहे है। 37 ओवर के बाद भारत ने 322 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: गिल और ईशान का शतक
शुभमन गिल ने 78 गेंद पर 12 चौके और दो छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। गिल ने बतौर कप्तान वनडे में अपना पहला शतक जड़ा। अदब के शहर में गिल ने दमदार बल्लेबाजी की। ईशान किशन ने भी 71 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान 14 चौके और चार छक्के जड़े। भारत ने 33 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 266 रन बना लिए हैं।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने 31 ओवर में बनाए 229 रन
भारतीय टीम ने 31 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं। ईशान किशन76 (63) और शुभमन गिल 98 (75) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 134* (108) रन की साझेदारी हो गई है।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने 30 ओवर में बनाए 220 रन
भारतीय टीम ने 30 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 220 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 70 (59) और शुभमन गिल 96 (73) रन बनाकर खेल रहे हैं।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: ईशान किशन का अर्धशतक
साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद से वनडे क्रिकेट में वापसी करते हुए ईशान किशन ने 52 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस फिफ्टी की बदलौत किशन ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 186/2
भारत ने रफ्तार पकड़ ली है। ईशान किशन और शुभमन गिल क्रीज पर जम गए हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो सकती है। वहीं, गिल अपने शतक के करीब हैं। भारत विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रहा है।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: गिल और किशन ने रचा इतिहास
शुभमन गिल और ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की। गिल भारतीय सरजमीं पर सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने 16वीं पारी में यह कमाल किया। वहीं, ईशान किशन ने भी वनडे में अपने 1000 रन पूरे किए। 26वीं पारी में किशन ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी
रोहित के आउट होने के बाद गिल और किशन की जोड़ी क्रीज पर जम गई है। 23वें ओवर में गिल और किशन ने मिलकर 23 रन लिए। दोनों के बीच 65 गेंद पर 74 रन की साझेदारी कर ली है। 24 ओवर के बाद भारत ने 170 रन बना लिए हैं। गिल 79 (59 गेंद) रन और किशन 37 (37 गेंद) रन बनाकर खेल रहे हैं।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: कप्तान चला सीना तान
CAPTAIN SHUBMAN GILL LEADS BY EXAMPLE - A LEADER. 🫡 pic.twitter.com/t601IeqzpZ
— Tanuj (@ImTanujSingh) June 17, 2026
IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: भारतीय पारी के 20 ओवर समाप्त
टीम इंडिया की पारी के 20 ओवर समाप्त हो गए हैं। इस दौरान इंडिया ने दो विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं। गिल 53 गेंद पर 71 रन बनाकर तो ईशान 19 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने लगभग 7 के नेट रन रेट से रन बनाए हैं।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: शुभमन गिल का अर्धशतक पूरा
कप्तान शुभमन गिल ने 38 गेंद पर छह चौके और दो छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 41 गेंद पर 55 रन बनाकर खेल रहे हैं। ईशान किशन 13 गेंद पर 10 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 17 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत के 100 रन पूरे
भारतीय टीम ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन क्रीज पर हैं। भारतीय पारी के 16 ओवर समाप्त हो गए हैं। भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। गिल 47 और ईशान 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: राशिद खान ने किया रोहित को क्लीन बोल्ड
अच्छी शुरुआत मिलने के बाद रोहित शर्मा 39 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हो गए। राशिद खान ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। राशिद ने मिडिल और लेग स्टंप की लाइन में गुगली की, जिसे पढ़ नहीं पाए रोहित। बैकफुट पर चले गए थे और गेंद पूरी तरह मिस कर गए, स्टंप पर जाकर लगी गेंद, दो रन से अर्धशतक चूक गए। भारत ने 13.1 ओवर में 96 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया।IND vs AFG, लाइव क्रिकेट स्कोर: इकाना में द रोहित शो
THE ROHIT SHARMA SHOW AT EKANA. 🔥
— Tanuj (@ImTanujSingh) June 17, 2026
pic.twitter.com/ed5dTL6JPr
IND vs AFG, लाइव क्रिकेट स्कोर: अर्धशतक के करीब रोहित शर्मा
भारतीय पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 30 गेंद पर 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, शुभमन गिल 21 गेंद पर 31 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। दोनों के बीच 49 गेंद पर 71 रन की साझेदारी हो चुकी है। इसी के साथ पहले पावरप्ले की समाप्ती हो चुकी है। दूसरा पावरप्ले प्रगति पर है।IND vs AFG, 2nd ODI लाइव क्रिकेट स्कोर: रोहित शर्मा ने तोड़ा फ्लेमिंग का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने 10 रन बनाते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में 14000 हजार रन पूरे किए। उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग (14019) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वहीं, रोहित भारत के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्ले हैं। रोहित और गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 31 गेंद पर 47 रन की साझेदारी हो चुकी है।7 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 55/1, रोहित 26 और गिल 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs AFG, लाइव क्रिकेट स्कोर: रोहित के बल्ले से निकले छक्के
चौथे ओवर में रोहित शर्मा ने दो बैक टू बैक सिक्स लगाए। दोनों ही शॉट पुल शॉट रहे। चौथे ओवर में कुल 13 रन बने। रोहित 10 गेंद पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। गिल 5 गेंद पर 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं।IND vs AFG, लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत को पहला झटका
भारत को पहला झटका लग चुका है। यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर जायसवाल आउट हुए। गिल बल्लेबाजी करने आए है। भारत ने 9 रन बना लिए हैं। रोहित 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। दो ओवर समाप्त हो चुका है।IND vs AFG, लाइव क्रिकेट स्कोर: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़दरान, सदीक़ुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतउल्लाह शहिदी (कप्तान), दरवीश रसूली, राशिद ख़ान, नंगेयालिया खरोटी, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलीम सफ़ी, बिलाल सामीभारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
IND vs AFG, लाइव क्रिकेट स्कोर: भारतीय टीम में तीन बदलाव
टॉस के समय गिल ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाज करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि टीम में तीन बदलाव हैं। प्रिंस यादव अपना डेब्यू कर रहे हैं और कुलदीप यादव के साथ यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह मिली है। नितीश कुमार रेड्डी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है, इसकी वजह से वह आज का मैच नहीं खेल रहे हैं।IND vs AFG, लाइव क्रिकेट स्कोर: पिच रिपोर्ट
ब्रॉडकास्ट पर सुनील गावस्कर ने कहा कि पिच काफी सूखी है। लाल और काली मिट्टी की मिश्रण वाली पिच है, जिस पर कोई घास नहीं है। शुरुआत में गेंद बल्ले पर काफी अच्छी तरह से आएगी लेकिन उसके बाद स्पिनरों को मदद मिलने की संभावना है। काफी ज्यादा गर्मी है और इतनी गर्मी में एक अंतरराष्ट्रीय मैच का होना थोड़ा सा अटपटा है।IND vs AFG, लाइव क्रिकेट स्कोर: अफगानिस्तान ने जीता टॉस
अफगानिस्तान ने दूसरे वनडे मैच में टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अफगान कप्तान शाहिदी ने कहा, हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। विकेट ताजा लग रहा है। मुझे लगता है कि पहली पारी में स्पिन होगी। पिछले मैच में हमने बहुत अच्छा खेला, लेकिन साझेदारियों की कमी खल गई। एक साझेदारी हुई और फिर हमने अपने विकेट गंवा दिए। उम्मीद है कि हम और मज़बूती से वापसी करेंगे। हमारे लड़कों में क्रिकेट के लिए बहुत जुनून है। हमारी टीम में तीन बदलाव हैं। नबी बीमार हैं, अजमत चोटिल हैं और जिया उर रहमान शरीफी नहीं खेल रहे हैं। बिलाल, दरवेश रसूली और एक और खिलाड़ी टीम में हैं।IND vs AFG, लाइव क्रिकेट स्कोर: प्रिंस यादव करेंगे डेब्यू
आईपीएल में अपनी तेज गेंदबाजी से छाप छोड़ने वाले प्रिंस यादव को अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली। अब वह डेब्यू करने के लिए तैयार है। टॉस से पहले टीम हडल में श्रेयस अय्यर ने प्रिंस यादव को डेब्यू कैप थमाई।IND vs AFG, लाइव क्रिकेट स्कोर: पहले वनडे में नहीं चला रोहित का बल्ला
पहले वनडे में रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन वह दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हो गए थे। विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित के अनुभवी कंधों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी तो है ही लेकिन वनडे विश्व कप के लिहाज से भी रोहित के लिए यह सीरीज एक अहम पड़ाव है। पिछले वनडे में रोहित मेंस वनडे में सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बने थे और 2025 से लेकर अब तक रोहित और कोहली वनडे में भारत के लिए दो सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पिछले 10 मुकाबलों में रोहित ने 47.22 की औसत और 91.59 के स्ट्राइक रेट से 426 रन बनाए हैं।IND vs AFG, लाइव क्रिकेट स्कोर: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत
लखनऊ में बुधवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे है और अगर वह यह मुकाबला जीतते हैं तो वह सीरीज अपने नाम कर लेंगे। जबकि अफगानिस्तान को सीरीज में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है।शीतकालीन सत्र के लिए इंग्लैंड लायंस के कोच बने जोनाथन ट्रॉट
Asian Games: दूसरे दिन भी गोल्ड मेडल नहीं जीत पाया भारत, चीन के नाम 23 स्वर्ण पदक
England Playing XI: हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिए की प्लेइंग इलेवन की घोषणा
CSK New Coach: चेन्नई के हेड कोच बने जहीर खान, स्टीफन फ्लेमिंग की लेंगे जगह
ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ भारत A का चार दिवसीय टेस्ट मुकाबला, पडिक्कल और सुदर्शन पर निगाहें
© 2026 Times Horizon Private Limited
