IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जानी है। इस सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाना था। खबर आ रही थी कि दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले BRICS समिट के चलते अरुण जेटली स्टेडियम में 13 सितंबर को प्रस्तावित मैच की तारीख बदल सकती है। हालांकि, दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने यह साफ कर दिया है कि मैच अपने तय शेड्यूल के हिसाब से ही होगा।
13 सितंबर को ही होगा भारत-अफगानिस्तान मैच (फोटो साभार- BCCI/DDCA)
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने DDCA को लिखा था पत्र
गौरतलब है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सेंट्रल रेंज के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) को पत्र लिखकर मैच को किसी दूसरी तारीख पर कराने का अनुरोध किया था। ट्रैफिक पुलिस का कहना था कि BRICS समिट के दौरान बड़ी संख्या में विदेशी प्रतिनिधि, वीआईपी और दूसरे गणमान्य लोग दिल्ली पहुंचेंगे। इनकी आवाजाही के लिए बड़े स्तर पर ट्रैफिक इंतजाम करने होंगे। इसमें VIP और VVIP रूट, ट्रैफिक डायवर्जन, रूट क्लियरेंस और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती शामिल है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी, अफगानिस्तान सीरीज में खेलते दिखेंगे जसप्रीत बुमराह
मैच में पहुंच सकते हैं 25 से 35 हजार दर्शन
वहीं दूसरी तरफ 13 सितंबर को होने वाले भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 मैच में तकरीबन 35 हजार दर्शकों के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में स्टेडियम के आसपास पहले से ही ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की आशंका है। ट्रैफिक पुलिस ने अपने पत्र में लिखा था कि अरुण जेटली स्टेडियम, डीडीयू मार्ग, बीएसजेड मार्ग, मिंटो रोड, करोल बाग मार्केट और आसपास की सड़कों पर मैच के दौरान भारी वाहन और पैदल आवाजाही रहती है। इसके अलावा BSZ मार्ग, माता सुंदरी कॉलेज, राजघाट और बाल भवन के आसपास मैच से जुड़ी पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था के कारण सड़कों पर उपलब्ध जगह भी कम हो सकती है। हालांकि, DDCA ने दिल्ली पुलिस के अनुरोध को ठुकरा दिया है।
