IND U19 vs ZIM U19 Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराकर सुपर सिक्स में किया जीत के साथ आगाज
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने विहान मल्होत्रा के शतक की बदौलत जिम्बाब्वे को जीत के लिए 353 रन का लक्ष्य दिया था। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाजों आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने गंभीर शुरुआत दी थी और पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। आरोन 16 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हुए। वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक अर्धशतक लगाया। वह 30 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 52 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान आयुष म्हात्रे और वेदांत त्रिवेदी का विकेट भी जल्दी-जल्दी गिरा। दोनों क्रमश: 21 और 15 रन बनाकर आउट हुए। 130 पर 4 विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम को विहान मल्होत्रा और विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी कर स्कोर को 243 तक पहुंचाया।
इसी स्कोर पर अभिज्ञान 62 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट हुए। विहान नहीं रूके। उन्होंने आरएस अंब्रीश 21 के साथ सातवें विकेट के लिए 52 और खिलान पटेल 30 के साथ आठवें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी कर स्कोर को 350 तक पहुंचा दिया। इस दौरान विहान ने अपना शतक पूरा किया और 107 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 109 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 352 रन बनाए। जिम्बाब्वे की तरफ से तातेंडा चिमुगोरो सबसे सफल गेंदबाज रहे। चिमुगोरो ने 8 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट लिए। सिम्बाराशे मुडजेंगरेरे ने 10 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट लिए। पनाशे मजाई को भी 2 विकेट मिले, लेकिन उन्हें 8 ओवर में 86 रन लुटाने पड़े। ध्रुव पटेल को 1 विकेट मिला। अब सुपर सिक्स के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम एक फरवरी को इस मैदान पर पाकिस्तान से भिड़ेगी।
आज के मैच में भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन-
भारत U19 (प्लेइंग XI): एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहन
जिम्बाब्वे U19 (प्लेइंग XI): नथानिएल हलाबंगाना (विकेटकीपर), ध्रुव पटेल, कियान ब्लिग्नॉट, वेबस्टर मधीधी, ताकुद्ज़वा मकोनी, लेरॉय चिवौला, सिम्बाराशे मुडज़ेनगेरेरे, ब्रैंडन सेनजेरे (कप्तान), माइकल ब्लिग्नॉट, तातेंडा चिमुगोरो, पनाशे मजाई
भारत U19 टीम: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह।
जिम्बाब्वे U19 टीम: नथानिएल हलाबंगाना, कुपकवाशे मुरादजी (विकेटकीपर), कियान ब्लिग्नॉट, ध्रुव पटेल, सिम्बाराशे मुडजेंजेरेरे (कप्तान), लेरॉय चिवौला, ब्रैंडन सेनजेरे, माइकल ब्लिग्नॉट, तातेंडा चिमुगोरो, पनाशे मजाई, शेल्टन माजविटोरा, ताकुद्ज़वा मकोनी, ब्रैंडन नदिवेनी, वेबस्टर मधिधि, बेनी जुजे
india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: भारत की बड़ी जीत
भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराकर सुपर सिक्स में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब में खेले गए इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के सामने 353 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने जिम्बाब्वे की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 37.4 ओवर में 148 रन बनाकर ढेर हो गई।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: जिम्बाब्वे को लगा सबसे बड़ा झटका
जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। लेरॉय चिवौला जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे वह 62 रन की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हो गए हैं। मैच में अब औपचारिकता बची है, क्योंकि यहां से चमत्कार भी जिम्बाब्वे को जीत नहीं दिला सकती है।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: ब्लिगनॉट और चिवौला की साझेदारी
शुरुआती 3 विकेट खोने के बाद जिम्मबाब्वे वापसी की कोशिश में लगी हुई है। ब्लिगनॉट और लेरॉय चिवौला ने 64(101) की रन की साझेदारी कर ली है। आपको बता दें कि जिम्बाब्वे लक्ष्य से कोसों दूर है।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: 50 रन के पार जिम्बाब्वे
353 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे मुश्किल में है। 50 रन के स्कोर पर उलने 3 विकेट गंवा दिए हैं।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: जिम्बाब्वे को लगा दूसरा झटका
मुश्किल में जिम्बाब्वे, 353 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8वें ओवर में 2 विकेट खोकर बनाए 20 रन।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: जिम्बाब्वे को लगा पहला झटका
पहले ही ओवर में जिम्बाब्वे को लगा झटका, अम्बरीश ने दिलाई सफलता। 353 रन का पीछा कर रही है मेजबान टीम।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: भारत ने बनाए 352 रन
भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर सिक्स मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 352 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। भारत की ओर से विहान मल्होत्रा ने 109 रन की शानदार शतकीय पारी खेली जो उनके अंडर-19 वर्ल्ड कप का पहला शतक है। विहान के अलावा अभिज्ञान कुंडू ने 61 और वैभव सूर्यवंशी ने 52 रन की पारी खेली।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: विहान मल्होत्रा का शतक
विहान मल्होत्रा ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ओर से पहले शतक जड़ दिया। उन्होंने 104 गेंद में 7 चौके की मदद से यह शतक पूरा किया। उनके इस शतक के दम पर भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 335 रन बना लिए हैं।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: शतक के करीब विहान मल्होत्रा
विहान मल्होत्रा ने 86 रन बना लिए हैं और वह शतक के करीब हैं। इस बार अंडर-19 वर्ल्ड कप में कोई भी भारतीय बल्लेबाज शतक नहीं जड़ पाया है। 45 ओवर में भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 295 रन बना लिए हैं।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: भारत को लगा छठा झटका
भारत ने अपना छठा विकेच 251 रन के स्कोर पर गंवा दिया है। कनिष्क चौहान 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं। गुड न्यूज यह है कि विहान 66 रन बनाकर क्रीज पर डंटे हुए हैं।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: टूटी शतकीय साझेदारी
भारत ने अपना 5वां विकेट गंवा दिया है। अभिज्ञान कुंडू 61 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने 5वें विकेट के लिए विहान के साथ 113(115) की साझेदारी की। भारतीय टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है और उसने 36वें ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बना लिए हैं।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: कुंडू के बाद विहान ने भी जड़ा अर्धशतक
भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बना लिए हैं। कुंडू के बाद विहान मल्होत्रा ने भी अर्धशतकीय पारी खेल दी है। कुंडू ने 48 गेंद में जबकि विहान ने 57 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। भारतीय टीम एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: 200 रन के करीब भारतीय टीम
भारत ने 28 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 193 रन बना लिए हैं। अभिज्ञान कुंडू और विहान मल्होत्रा बल्लेबाजी कर रहे हैं और दोनों 5वें विकेट के लिए 63(70) रन की साझेदारी कर चुके हैं।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: 150 रन के पार पहुंचा भारत
21 ओवर बाद भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 155 रन बन लिए हैं। अभिज्ञान कुंडू 8 और विहान मल्होत्रा 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: भारत को लगा सबसे बड़ा झटका
भारत ने 101 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। इस बार वैभव सूर्यवंशी आउट हुए हैं। उन्होंने 30 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 52 रन बनाए।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका
भारत ने 100 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। आयुष म्हात्रे 19 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और 29 गेंद में 52 रन बनाकर वह नाबाद हैं।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: वैभव ने 24 गेंद में पूरा किया अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा अर्धशतक जड़ दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उन्होंने 24 गेंद में फिफ्टी पूरी की। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। भारत ने 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: अर्धशतक के करीब वैभव सूर्यवंशी
भारत ने ने 7.1 ओवर ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं और 20 गेंद में 43 रन बना चुके हैं। उनका साथ आयुष म्हात्रे निभा रहे हैं जो 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: भारत के 50 रन पूरे
भारत के 50 रन पूरे हो गए हैं। 5वें ओवर में वैभव ने छक्का लगाकार अपना अर्धशतक पूरा किया। टीम एरॉन जॉर्ज का विकेट गंवा चुकी है। भारत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रहा है। वैभव 25 और म्हात्रे 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: भारत को लगा पहला झटका
भारत ने एरॉन जॉर्ज के रुप में अपना पहला विकेट गंवा दिया है। जॉर्ज ने 16 गेंद में 23 रन की पारी खेली और वैभव के साथ पहले विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की। अब कप्तान आयुष म्हात्रे बल्लेबाजी करने उतरे हैं।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: भारत की विस्फोटक शुरुआत
भारत ने हमेशा की तरह विस्फोटक शुरुआत की है। उसने 2.2 ओवर में 27 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 11 और एरॉन जॉर्ज 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: लाइव एक्शन शुरू
टॉस हारकर भारतीय अंडर-19 टीम ने बल्लेबाजी शुरू कर दी है। वैभव सूर्यवंशी और एरॉन जॉर्ज एक बार फिर बल्लेबाजी करने उतरी है। पिछले मुकाबले में वैभव ने 40 रन की पारी खेली थी।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: आज पूरा मैच होने की संभावना
आज आसमान में बादल नहीं है और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने वाला है। पिच पर अच्छी धूप है और सपाट है, स्पिनरों के लिए कुछ खास नहीं है। एंडी फ्लावर ने अपनी पिच रिपोर्ट में कहा है कि पिच सूखी है।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत U19 (प्लेइंग XI): एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहनजिम्बाब्वे U19 (प्लेइंग XI): नथानिएल हलाबंगाना (विकेटकीपर), ध्रुव पटेल, कियान ब्लिग्नॉट, वेबस्टर मधीधी, ताकुद्ज़वा मकोनी, लेरॉय चिवौला, सिम्बाराशे मुडज़ेनगेरेरे, ब्रैंडन सेनजेरे (कप्तान), माइकल ब्लिग्नॉट, तातेंडा चिमुगोरो, पनाशे मजाई
india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: वैभव और आयुष कर रहे हैं अच्छी बल्लेबाजी
वैभव सूर्यवंशी पिछले दो मुकाबले से अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। आयुष म्हात्रे ने पिछले मुकाबले में अर्धशतक लगाकर फॉर्म में आने के संकेत दे दिए हैं। वहीं दूसरी ओर, जिम्बाब्वे बल्लेबाजी में संघर्ष कर रही है और गेंदबाजों का प्रभाव भी कम रहा है। पिछले सप्ताह बुलावायो में काफी बारिश हुई है, लेकिन आज मौसम सुहाना और धूप वाला रहने की संभावना है।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: टॉस जीतकर जिम्बाब्वे करेगी गेंदबाजी
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जल्द वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी करने उतरेगी।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: आज जीत है जरूरी
भारत के लिए आज का मैच जीतना बेहद जरूर है, क्योंकि सुपर-सिक्स का अगला मुकाबला पाकिस्तान से होने वाला है। ऐसे में आयुष म्हात्रे एंड कंपनी आज कमजोर नजर आ रही जिम्हबाब्वे को हराकर सेमीफाइनल की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी। यह मुकाबला दोपहर 1 बजे शुरू होगा और इसका टॉस 12.30 बजे होने वाला है।india u-19 vs Zimbabwe u-19 Live Score: भारतीय अंडर-19 टीम का सुपर सिक्स में पहला मुकाबला
आज भारत अपने पहला सुपर सिक्स मैच खेलने उतरेगी। यह मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो में खेला जाएगा जो भारतीय समयनुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस 12.30 बजे होगा। भारत ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। उसने लीग स्टेज में यूएसए, बांग्लादेश और आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया था।
Asian Games 2026: भारत का 24 सितंबर का शेड्यूल, दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी पुरुष हॉकी टीम, एथलेटिक्स का सजेगा मंच
Asian Games 2026: वुशू फाइनल में पहुंची रोशिबिना देवी नाओरेम, अब गोल्ड पर नज़र
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कब होगा नए चीफ सेलेक्टर के बारे में फैसला
डोपिंग मामले में भारतीय टेनिस खिलाड़ी परीक्षित सोमानी पर लगा चार साल का प्रतिबंध
EXCLUSIVE INTERVIEW: एशियाई खेलों में पदक का सूखा खत्म करने पर बोलीं मीराबाई चानू, पूरा हुआ अधूरा सपना, और कुछ करके दिखाऊंगी
© 2026 Times Horizon Private Limited
