LIVE

IND U19 vs NZ U19 Highlights: इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड यू19 मैच हाइलाइट्स| भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से दी मात, टॉप पर रहते हुए की सुपर-6 में एंट्री

नवीन चौहानUpdated Jan 25, 2026, 11:45 IST

IND U19 vs NZ U19 Highlights: भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को ग्रुप बी के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 विकेट के अंतर से मात देकर सुपर-6 में एंट्री करने में सफल रही। भारत ने ग्रुप दौर का अंत तीन मैच में तीन जीत के साथ किया। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

IND U19 vs NZ U19 Highlights: इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड यू19 मैच हाइलाइट्स| भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से दी मात, टॉप पर रहते हुए की सुपर-6 में एंट्री
IND U19 vs NZ U19 Highlights: इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड यू19 मैच हाइलाइट्स| भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से दी मात, टॉप पर रहते हुए की सुपर-6 में एंट्री

IND U19 vs NZ U19 Highlights: भारत की अंडर-19 टीम ने न्यूजीलैंड की अंडर-19 टीम को विश्व कप के ग्रुप बी के मुकाबले में 7 विकेट के अंतर से मात दी। कीवी टीम ने जीत के लिए भारत के सामने 130 रन का लक्ष्य रखा था जिसे टीम इंडिया ने 13.3 ओवर में आयुष म्हात्रे की 27 गेंद में 54 और वैभव सूर्यवंशी की 23 गेंद में 40 रन की पारियों की बदौलत हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के बारिश से प्रभावित मुकाबले में 36.2 ओवर में 10 विकेट पर 135 रन का स्कोर खड़ा किया। टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के लिए भारतीय टीम को 130 रन(डीएलएस से रिवाइज्ड टारगेट) बनाने हैं। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 17 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। 7.1 ओवर में 21 रन पर बारिश की वजह से खेल रोक दिया गया। इसके बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो इसे 37 ओवर का कर दिया गया। ऐसे में न्यूजीलैंड को स्कोर जल्दी जल्दी 2 विकेट गंवाने के बाद 22 रन पर 5 विकेट हो गया। इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों जैकब कॉटर(23), जसकरण संधू(18), कैलम सैमसन (37) और सेल्विन संजय ने दम दिखाते हुए टीम को 37 ओवर में 9 विकेट पर 135 रन तक पहुंचा दिया। सैमसन 37 रन बनाकर नाबाद रहे। मैसन क्लार्क के हेनिल पटेल की गेंद पर बोल्ड होते ही न्यूजीलैंड की पारी का अंत हो गया। भारत के लिए आरएस अंबरीश सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 29 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं तीन सफलता हेनिल पटेल की झोली में गए। एक-एक विकेट खिलान पटेल, मोहम्मद एनान और कनिष्क चौहान की झोली में गया।

भारत और न्यूजीलैंड के अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच अंडर-19 विश्व कप 2026 के ग्रुप दौर के मुकाबले में भिड़ंत होने जा रही है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने शुरुआत दो मुकाबलों में यूएसए और बांग्लादेश को मात देकर पहले ही दूसरे दौर(सुपर-6) में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी। वहीं न्यूजीलैंड के शुरुआत दोनों मैच बारिश की भेंट चढ़ गए। पाकिस्तान की अमेरिका के खिलाफ जीत ने उसकी सुपर-6 राउंड में 2 अंक के साथ जगह पक्की कर दी। भारत,बांग्लादेश और न्यूजीलैंड तीनों सुपर-6 राउंड में पहुंच चुके हैं। ऐसे में भारत यू-19 और न्यूजीलैंड यू-19 के बीच खेला जाने वाला मुकाबला महज औपचारिकता रह गया है। लेकिन आज का मुकाबला में जीत दर्ज करके भारतीय टीम ग्रुप बी में टॉप पर रहना चाहेगी। टीम इंडिया की कमान आयुष म्हात्रे(Ayush Mhatre) के हाथों में है वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी टॉम जोन्स (Tom Jones) के हाथों में है। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।

बारिश की वजह से मैच को 37-37 ओवर का कर दिया गया है।


JAN 24, 2026 19:44 IST

india u-19 vs new zealand u-19 Live Score: आरएस अंबरीश बने प्लेयर ऑफ द मैच

कीवी टीम के टॉप और मिडिल ऑर्डर का हाल बेहाल करने वाले तेज गेंदबाज आरएस अंबरीश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अंबरीश ने 8 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।
JAN 24, 2026 19:36 IST

india u-19 vs new zealand u-19 Live Score: ग्रुप बी में टॉप पर रहा भारत

भारतीय अंडर-19 टीम विश्व कप के ग्रुप बी में 3 में से तीन मैच जीतकर टॉप पर रही। दूसरे पायदान पर बांग्लादेश और तीसरे पर न्यूजीलैंड रहा। तीनों टीमें सुपर-6 राउंड में पहुंचने में सफल रहीं।
JAN 24, 2026 19:35 IST

india u-19 vs new zealand u-19 Live Score: भारत ने न्यूजीलैंड को दी 7 विकेट से मात

भारत ने न्यूजीलैंड को अंडर-19 विश्व कप के अपने तीसरे मुकाबले में 7 विकेट से मात देकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। भारत ने 130 रन के लक्ष्य को 13.3 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया।
JAN 24, 2026 19:31 IST

india u-19 vs new zealand u-19 Live Score: भारत ने 13 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 124 रन

भारत ने जीत के लिए 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 ओवर में 3 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। वेदांत 12(11) और विहान 16(11) रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 2 रन और बनाने हैं।
JAN 24, 2026 19:27 IST

india u-19 vs new zealand u-19 Live Score: भारत ने 12 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 113 रन

भारत ने जीत के लिए 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में 3 विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। विहान मल्होत्रा 8 (7) और वेदांत त्रिवेदी 5 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारत को 17 रन और बनाने हैं।
JAN 24, 2026 19:25 IST

india u-19 vs new zealand u-19 Live Score: भारत ने 11 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 107 रन

भारत की अंडर-19 टीम ने जीत के लिए 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। वेदांत त्रिवेदी 4 (5) और विहान मल्होत्रा 3 (5) रन बनाकर खेल रहे हैं।
JAN 24, 2026 19:18 IST

india u-19 vs new zealand u-19 Live Score: भारत ने 10 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 103 रन

भारत ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 103 रन 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बना लिए हैं। वेदांत 2 और विहान 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारत को 27 रन और बनाने हैं।
JAN 24, 2026 19:16 IST

india u-19 vs new zealand u-19 Live Score: संजय का शिकार बना आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे सेल्विन संजय के ओवर में तीसरा छक्का जड़ने की कोशिश में विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 53 (27) रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और छह छक्के जड़े। 9.5 ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा।
JAN 24, 2026 19:15 IST

india u-19 vs new zealand u-19 Live Score: आयुष म्हात्रे ने जड़ा अर्धशतक

आयुष म्हात्रे ने यूथ क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक लगातार दो छक्के संजय की गेेंद पर जड़कर 24 बॉल में पूरा किया। भारतीय टीम ने इसके साथ ही 100 रन के आंकड़े को भी पार कर लिया।
JAN 24, 2026 19:12 IST

india u-19 vs new zealand u-19 Live Score: भारत ने 9 ओवर में बनाए दो विकेट पर 89 रन

भारत ने 9 ओवर में जीत के लिए 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। आयुष म्हात्रे 41(22) और विहान मल्होत्रा 1(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
JAN 24, 2026 19:07 IST

india u-19 vs new zealand u-19 Live Score: वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक से चूके, संधू ने भेजा पवेलियन

वैभव सूर्यवंशी नौवें ओवर की पहली गेंद पर अर्धशतक से चूक गए। संधू की गेंद पर क्लार्क ने उनका शानदार कैच लपक लिया। वैभव 40 (23) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और तीन छक्के जड़े। आयुष 40(20) रन बनाकर खेल रहे हैं उनका साथ देने विहान मल्होत्रा आए हैं। 87 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा।
JAN 24, 2026 19:04 IST

india u-19 vs new zealand u-19 Live Score: भारत ने पॉवरप्ले में बनाए 8 ओवर में 87 रन

भारत की अंडर-19 टीम ने जीत के लिए 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 ओवर में एक विकेट पर 87 रन बना लिए हैं। आयुष म्हात्रे 40(20) और वैभव सूर्यवंशी 40(22) रन बनाकर खेल रहे हैं। वैभव ने आठवें ओवर में सैमसन के खिलाफ लगातार दो छक्के जड़े और ओवर में कुल 15 रन बटोरे।
JAN 24, 2026 18:58 IST

india u-19 vs new zealand u-19 Live Score: भारत ने 7 ओवर में बनाए 72 रन

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 ओवर में एक विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। आयुष म्हात्रे 40 (19) और वैभव सूर्यवंशी 25 (17) रन बनाकर खेल रहे हैं। यह अंडर-19 क्रिकेट में कप्तान आयुष का सबसे बड़ा स्कोर है।
JAN 24, 2026 18:52 IST

india u-19 vs new zealand u-19 Live Score: 50 रन के पार पहुंचा भारत

भारतीय टीम ने आयुष म्हात्रे के शानदार छक्के की बदौलत 5.4 ओवर में अपने 50 रन पूरे कर लिए। छठे ओवर में म्हात्रे ने क्लार्क की गेंद पर दो छक्के जड़े। भारत ने 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। आयुष 33(16) और सूर्यवंशी 19(14) रन बनाकर खेल रहे हैं।
JAN 24, 2026 18:46 IST

india u-19 vs new zealand u-19 Live Score: भारत ने 5 ओवर में बनाए एक विकेट पर 44 रन

भारत ने जीत के लिए 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। वैभव 11 गेंद में 16 और आयुष म्हात्रे 13 गेंद में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
JAN 24, 2026 18:44 IST

india u-19 vs new zealand u-19 Live Score: वैभव ने जड़ा शानदार छक्का

वैभव सूर्यवंशी ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर कलाई के दम पर एक शानदार छक्का जड़ा। ये इस पारी में उनका पहला छक्का है।
JAN 24, 2026 18:38 IST

india u-19 vs new zealand u-19 Live Score: भारत ने 3 ओवर में बनाए 21 रन

भारत ने जीत के लिए 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 9 (7) और आयुष म्हात्रे 5 (5) रन बनाकर खेल रहे हैं।
JAN 24, 2026 18:36 IST

india u-19 vs new zealand u-19 Live Score: भारत ने 2 ओवर में बनाए 12 रन

भारत ने 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 ओवर में 12 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 4(4) और आयुष म्हात्रे 1 (2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
JAN 24, 2026 18:35 IST

india u-19 vs new zealand u-19 Live Score: ऑरोन जॉर्ज बने क्लार्क का शिकार

वैभव सूर्यवंशी के साथ पारी का आगाज करने आए आरोन जॉर्ज को क्लार्क ने शानदार गेंद पर बोल्ड कर दिया। जॉर्ज 7 (6) रन बनाकर आउट हुए। सूर्यवंशी 4 (4) रन बनाकर खेल रहे हैं।
JAN 24, 2026 18:02 IST

india u-19 vs new zealand u-19 Live Score: हेनिल ने बिखेरी क्लार्क की गिल्लियां

हेनिल पटेल ने 37वें ओवर की दूसरी गेंद पर मैसन क्लार्क को बोल्ड करके कीवी टीम की टीम की पारी का अंत 36.2 ओवर में 135 रन पर कर दिया। कैलम सैमसन 37 (48) रन बनाकर नाबाद रहे। हेनिल ने तीन विकेट और आरएस अंबरीश ने चार विकेट अपने नाम किए।