IND U19 vs ENG U19, वर्ल्डकप फाइनल हाईलाइट्स: अंडर-19 विश्व कप में भारत की 'वैभव'शाली जीत, इंग्लैंड को रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार बनी वर्ल्ड चैंपियन, वैभव बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
जीत के लिए 412 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत खराब रही लेकिन इसके बाद बेन डॉकिस्न 66(56) और बेन मायस 45(28) ने इंग्लैंड की वापसी कराने की पुरजोर कोशिश की। इस कोशिश में कप्तान थॉमस रियू का भी साथ मिला। लेकिन तीनों खिलाड़ी 21वें ओवर की चौथी गेंद तक आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। 174 और 177 के स्कोर पर दोहरे झटके इंग्लैंड को लगे और स्कोर 22 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन हो गया। अंत में भारतीय गेंदबाजों ने जीत की औपचारिकता जल्दी पूरी सेलेब फॉक्नर ने नहीं पूरी करने दी और 62 गेंद में आतिशी शतक जड़कर अपनी टीम को 300 रन के पार पहुंचा दिया। फॉक्नर 115 रन बनाकर कनिष्क चौहान का शिकार बने खिलान पटेल ने उनका शानदार कैच लपका और भारतीय टीम को 100 रन के अंतर से जीत पक्की कर दी। इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन बनाकर ढेर हो गई और 28 साल बाद उसका दूसरी बार खिताबी जीत का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया।
वैभव सूर्यवंशी को उनकी 80 गेंद में 175 रन की ऐतिहासिक मैच जिताऊ पारी के लिए अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा टूर्नामेंट में 3 अर्धशतक और एक शतक की मदद से 439 रन बनाने वाले वैभव प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुने गए।
भारत की प्लेइंग-11: आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।
इंग्लैंड की प्लेइंग-11: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रीव (कप्तान, विकेटकीपर), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन।
भारत की अंडर-19 टीम (India National U19 Cricket team):
आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश पंगालिया, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, मोहम्मद एनान, उद्धव मोहन और किशन सिंह।
इंग्लैंड की अंडर-19 टीम (England National U19 Cricket team):
थॉमस रियू (कप्तान), राल्फी अलबर्ट, अली फारूक, बेन डॉकिंस, कालेब फाकनेर, फरहान अहमद, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, ल्यूक हैंड्स, इसाक मोहम्मद, मैन्नी लुम्सडेन, बेन मायेस, जेम्स मिंटो, जोसेफ मूरेस, सेबेस्टियन मोर्गन।
india vs england u19 final live Score: वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज
वैभव सूर्यवंशी को अंडर-19 विश्व कप 2026 में खेली 175 रन की आतिशी पारी के लिए फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।india vs england u19 final live Score: फॉक्नर ने खेली 115 रन की पारी
सेलेब फॉक्नर ने 67 गेंद में 115 रन की पारी पांचवें पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए खेले और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। फॉक्नर ने 67 गेंद में 115 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 7 छक्के जड़े।india vs england u19 final live Score: भारत छठी बार बना अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन
भारत ने अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन के अंतर से मात देकर छठी बार विश्व कप खिताब अपने नाम कर लिया है।india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड ने 40 ओवर में बनाए 9 विकेट पर 307 रन
इंग्लैंड ने जीत के लिए 412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट पर 307 रन बना लिए हैं। फॉक्नर 111(65) और ग्रीन 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।india vs england u19 final live Score: फॉक्नर ने जड़ा 63 गेंद में शतक, 300 के पार पहुंचा इंग्लैंड
जेम्स फॉक्नर ने 63 गेंद में छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनीय शतकीय पारी में 8 चौके और 6 छक्के जड़े और इंग्लैंड को 300 रन के पार पहुंचा दिया।india vs england u19 final live Score: अंबरीश ने किया ल्यूमस्डन का शिकार
अंबरीश ने अपने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर ल्यूमस्डन को कैच कराकर पवेलियन वापस भेजा। उन्होंने 3 (10) रन बनाए। 281 के स्कोर पर इंग्लैंड को नौवां झटका लगा।india vs england u19 final live Score: मिंटो बने अंबरीश का शिकार
इंग्लैंड को आठवां झटका पारी के 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिंटो के रूप में लगा। अंबरीश ने उन्हें कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। मिंटो 28 (41) रन बना सके। 269 पर इंग्लैंड ने आठवां विकेट गंवाया।india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड ने 35 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 268 रन
इंग्लैंड ने 35 ओवर में 7 विकेट पर 268 रन बना लिए हैं। मिंटो 28 (40) और फॉक्नर 75(46) रन बनाकर खेल रहे हैं।india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड ने 34 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 265 रन
इंग्लैंड ने जीत के लिए 412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट पर 265 रन बना लिए हैं। कैलेब फॉक्नर73(42) और जेम्स मिंटो 27(38) रन बनाकर खेल रहे हैं।india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड ने 32 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 253 रन
इंग्लैंड ने 32 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बना लिए हैं। सेलेब फॉक्वर 64(36) और जैम्स मिंटी 25(23) रन बनाकर खेल रहे हैं।india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड ने 26 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 215 रन
इंग्लैंड ने जीत के लिए 412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन बना लिए हैं। जैकब फॉल्कनर 44(22) और जेम्स मिंटो 7(10) रन बनाकर खेल रहे हैं।india vs england u19 final live Score: 200 रन के पार पहुंचा इंग्लैंड
इंग्लैंड ने जीत के लिए 412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 25.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 200 रन के आंकड़े को पार कर लिया। जेम्स मिंटो 7 (10) और कैलेब फॉक्नर 31(17) रन बनाकर खेल रहे हैं।india vs england u19 final live Score: रन आउट हुए राल्फे अल्बर्ट
डॉकिन्स के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए राल्फे अल्बर्ट दूसरी ही गेंद पर रन आउट हो गए। वो अपना खाता नहीं खोल सके। 174 रन पर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है।india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड को लगा चौथा झटका, डॉकिन्स बने म्हात्रे का शिकार
इंग्लैंड को चौथा झटका पारी के 21वें ओवर की चौथी गेंद पर डॉकिन्स के रूप में लगा। डॉकिन्स को म्हात्रे ने अपना शिकार बनाया। खिलान पटेल ने उनका कैच लपका। उन्होंने 66 (56) रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े।india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका
पारी के 18वें ओवर में इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रियू कनिष्क चौहान की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने 31 (18) रन बनाए। इसके साथ ही इंग्लैंड का स्कोर 18 ओवर में 3 विकेट पर 142 रन हो गया। रियू ने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्का जड़ा।india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड ने 15 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 115 रन
इंग्लैंड ने 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। बेन डॉकिस्न 40 (41) और थॉमस रियू 8(5) रन बनाकर खेल रहे हैं।india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड ने 14 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 108 रन
इंग्लैंड ने 14 ओवर में जीत के लिए 412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। डॉकिन्स 38(39) और रिउ 5(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।india vs england u19 final live Score: मायस बने खिलान पटेल का शिकार
13वें ओवर की आखिरी गेंद पर बेन मायस खिलान पटेल की गेंद पर हेनिल पटेल के हाथों लपके गए। वो 45 रन बना सके। इस पारी के दौरान मायस अंडर-19 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड ने 12 ओवर में बनाए 86 रन
इंग्लैंड ने 412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। डॉकिस्न 27 और मायस 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड ने 10 ओवर में बनाए 64 रन
इंग्लैंड ने 10 ओवर में जीत के लिए 412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। बेन मेस 20 और बेन डॉकिन्स 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड ने 9 ओवर में बनाए 51 रन
इंग्लैंड ने जीत के लिए 412 रन के लक्ष्य का पीछा कतरते हुए 9 ओवर में 51 रन बना लिए हैं। डॉकन्स 22 और मेयर्स 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड ने 8 ओवर में बनाए 41 रन
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में जीत के लिए 412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 ओवर में 41 रन बना लिए हैं। डॉकिन्स ने पारी के आठवें ओवर में हेनिल पटेल के ओवर में 4 चौके जड़कर 16 रन बटोर लिए। बेन डॉकिन्स 21 (25) और बेन मेयर्स 2(7) रन बनाकर खेल रहे हैं।india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड ने 6 ओवर में बनाए 20 रन
जीत के लिए 412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए हैं। ड्रॉकिंस 2 और मेयर्स 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड को लगा पहला झटका
इंग्लैंड को पहला झटका जोसेफ मूर्स के रूप में पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। मूर्स अंबरीश की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 17(16) रन बनाए।india vs england u19 final live Score: भारत ने बनाए 411 रन
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड 175 रन की पारी के दम पर 411 रन का स्कोर खड़ा किया। वैभव के अलावा आयुष म्हात्रे ने 53 और अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से जेम्स मिंटो ने 3 जबकि एलेक्स ग्रीन ने 2 विकेट चटकाए।india vs england u19 final live Score: अम्बरीश हुए आउट, भारत को लगा 7वां झटका
भारत ने 367 के स्कोर पर अपना 7वां विकेट गंवा दिया है। अम्बरीश 18 रन की छोटी सी पारी खेलकर आउट हो गए हैं। अब भी भारत की पारी में 25 गेंद का खेल शेष है।india vs england u19 final live Score: 7 ओवर का खेल बाकी
भारत ने 43 ओवर में 336 रन बना लिए हैं। 7 ओवर का खेल अब भी बाकी है। भारत के पास अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। भारत का अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर 425 रन का हो जो उसने स्कॉटलैंड के खिलाफ बनाया था। अम्बरीश और कुंडू बल्लेबाजी कर रहे हैं।india vs england u19 final live Score: 34वें ओवर में भारत के 300 रन पूरे
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34वें ओवर में 300 रन पूरे कर लिए हैं। विहान और वेदांत अर्धशतकीय साझेदारी कर चुके हैं। वेदांत 29 और विहान 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों चौथे विकेट के लिए 51 गेंद में 51 रन जोड़ चुके हैं।india vs england u19 final live Score: 300 रन के करीब भारतीय टीम
31 ओवर में भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 287 रन बना लिए हैं। वैभव के आउट होने के बाद रनों के रफ्तार में कमी आई है। वेदांत और विहान की जोड़ी खेल रही है। विहान 17 औप वेदांत 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत एक बड़े टोटल की तरफ बढ़ रहा है।india vs england u19 final live Score: वैभव सूर्यवंशी 175 रन बनाकर हुए आउट
वैभव सूर्यवंशी 26वें ओवर की तीसरी गेंद पर लमसेन की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। गेंद उनके ग्लव्स पर लगकर विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई। वैभव ने 80 गेंद में 175 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के जड़े।india vs england u19 final live Score: भारत ने 25 ओवर में बनाए 250 रन
भारत ने वैभव सूर्यवंशी के आतिशी शतक की बदौलत 25 ओवर में 2 विकेट के नकुसान पर 250 रन के आंकड़े को पार कर लिया है। वैभव 175 (79) रन बनाकर खेल रहे हैं। वैभव अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के जड़ चुके हैं। वहीं वेदांत 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।india vs england u19 final live Score: भारत ने 24 ओवर में बनाए 229 रन
भारत ने 24 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं। वैभव 155(74) और वेदांत त्रिवेदी 8 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं।india vs england u19 final live Score: वैभव ने 71 गेंद में पार किया 150 का आंकड़ा
वैभव सूर्यवंशी ने 71 गेंद में 150 रन के आंकड़े को शानदार छक्के की बदौलत पार कर लिया। वैभव 155(72) और वेदांत 2(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। वैभव ने अपनी पारी में अबतक 13 चौके और 13 छक्के जड़ चुके हैं। भारत ने 23 ओवर में 224/2 रन बना लिए हैं।india vs england u19 final live Score: 200 रन के पार पहुंचा भारत
भारतीय टीम ने 20.4 ओवर में वैभव सूर्यवंशी के शानदार छक्के की बदौलत 200 रन के आंकड़े को पार कर लिया है। भारतीय टीम ने 22 ओवर में 2 विकेट पर 213 रन बना लिए हैं। 22वें ओवर में वैभव ने तीन चौके और 2 छक्के जड़े। वैभव 145(67) और वेदांत 2(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।india vs england u19 final live Score: भारत ने 21 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 186 रन
वैभव सूर्यवंशी की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 21 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए हैं। वैभव 61 गेंद में 119 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं वेदांत त्रिवेदी 2(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।india vs england u19 final live Score: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा 55 गेंद में शतक
वैभव सूर्यवंशी ने 55 गेंद में 8 चौके और 8 छक्के की मदद से 55 गेंद में शानदार शतक जड़ा। ये अंडर-19 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है।india vs england u19 final live Score: भारत ने बनाए 20 ओवर में 2 विकेट पर 167 रन
india vs england u19 final live Score: म्हात्रे बने ग्रीन का शिकार
आयुष म्हात्रे 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर ग्रीन की गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश में कैच दे बैठे। उन्होंने 53(51) रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े। 19 ओवर में भारत ने 2 विकेट खोकर 162 रन बना लिए हैं। वैभव 97 (52) रन बनाकर खेल रहे हैं।india vs england u19 final live Score: गेंदबाजी में बदलाव, फरहान की जगह आए ग्रीन
वैभव सूर्यवंशी ने फरहान अहमद की पिछले ओवर में ऐसी धुनाई की कि कप्तान को उनकी जगह गेंदबाजी पर एलेक्स ग्रीन को लगाना पड़ा।india vs england u19 final live Score: भारत ने पूरे किए 150 रन
भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी की बदौलत 17.1 ओवर में अपने 150 रन पूरे कर लिए। 18 ओवर में भारत ने 1 विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। आयुष म्हात्रे 43 (45) और वैभव सूर्यवंशी 97 (52) रन बनाकर खेल रहे हैं।मैकुलम और फ्लेमिंग ने बना ली अपनी टीम, CSK के पूर्व कोच को किया शामिल
SA vs AUS Day-4 Stump: जीत से 6 विकेट दूर ऑस्ट्रेलिया, चौथा दिन भी रहा कमिंस एंड कंपनी के नाम
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दो मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, बीसीसीआई ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
बेंच पर बैठकर खिलाड़ी नहीं बनते, तानाशाही रवैया- वैभव को ना खिलाने पर फूटा कोच मनीष ओझा का गुस्सा
पहले मिली हार अब आईसीसी ने लगाई फटकार, आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए पॉवेल और रदरफोर्ड
© 2026 Times Horizon Private Limited
