Under-19 World Cup, IND U19 vs BAN U19 Preview: अंडर-19 विश्व कप में भारत-बांग्लादेश मैच, जानिए खास बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 19, 2024, 05:52 PM IST

IND U19 vs BAN U19, Under-19 World Cup 2024: अंडर-19 विश्व कप 2024 में भारत शनिवार को अपने अभियान का आगाज करेगा। उदय सहारन की अगुवाई में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के ब्लोमफोंटेन में खेलने उतरेगी। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी अहम और खास बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024
  • आज भारत और बांग्लादेश की अंडर-19 टीमों की टक्कर
  • भारत अपना अभियान शुरू करेगा

IND U19 (India) vs BAN U19 (Bangladesh), Under-19 World Cup 2024: अंडर 19 विश्व कप के इतिहास की सबसे कामयाब गत चैम्पियन भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को अपने अभियान का आगाज करेगी तो उदय सहारन की कप्तानी में उसका लक्ष्य इस परंपरा को आगे बढाने का होगा। ग्रुप ए में पांच बार की चैम्पियन भारतीय टीम पहले दौर में एशियाई प्रतिद्वंद्वी से खेलेगी । इसके बाद आयरलैंड और अमेरिका से मुकाबले होंगे।

IND U19 vs BAN U19 World Cup Match Preview

भारत बनाम बांग्लादेश अंडर-19 विश्व कप मैच (Instagram/ICC)

भारत ने 2002 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में पहला खिताब जीता था । उसके बाद से 2008, 2012, 2018 और 2022 में भारत चैम्पियन रहा। आईसीसी का यह टूर्नामेंट पहले श्रीलंका में होना था लेकिन ऐन मौके पर दक्षिण अफ्रीका को मेजबानी सौंपी गई । इसमें चार समूहों में चार चार टीमें रखी गई है। हर समूह से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स में पहुंचेंगी । सेमीफाइनल आठ और छह फरवरी को जबकि फाइनल 11 फरवरी को बेनोनी में होगा।

End of Feed