IND U19 vs AUS U19 Live Streaming: फिर एक्शन में नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी, कब और कहां देखें मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

IND U19 vs AUS U19 Live Streaming: 3 मैच की यूथ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया पहला मुकाबला जीतकर 1-0 से आगे है और उसकी नजर सीरीज जीतने पर होगी। इस मुकाबले में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आएंगे।

IND U19 vs AUS U19 Live Streaming: तीन मैच की यूथ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 और भारत की अंडर-19 टीम भिड़ने वाली है। भारतीय अंडर-19 टीम इस सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है और उसकी कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज जीतने पर होगी। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने आसानी से 226 का लक्ष्य 30.3 ओवर में हासिल कर लिया था। भारत की ओर से अभिज्ञान कुंडू ने 87 और वेदांत त्रिवेदी ने 61 रन की पारी खेली थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पास सीरीज में बने रहने का आखिरी मौका है। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो उससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

Australia U19 vs India U19 Match live streaming.

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 और भारत अंडर-19 टीम (साभार-BCCI)

कब खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया और भारत अंडर-19 टीम के बीच दूसरा यूथ वनडे (Australia U19 vs India U19 Match Date)

ऑस्ट्रेलिया और भारत अंडर-19 टीम के बीच दूसरा यूथ वनडे बुधवार को खेला जाएगा।

End of Feed