IND A vs SA A: ध्रूव जुरेल ने खेली शतकीय पारी, भारत ए टीम 255 पर सिमटी

IND A vs SA A Test: विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ग्राउंड में शुरू हुए दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के पहले दिन, जहां अन्य भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे, जुरेल ने नाबाद शतकीय पारी खेली।

IND A vs SA A Test: विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल लगातार अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींच रहे हैं और अब वह टेस्ट क्रिकेट में अनुभवी ऋषभ पंत के लिए एक बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ग्राउंड में शुरू हुए दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के पहले दिन, जहां अन्य भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे, वहीं जुरेल ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम को मुश्किल से निकाला।

Dhruv Jurel BCCI

ध्रूव जुरेल (फोटो- BCCI)

59 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद पारी संभाली

दक्षिण अफ्रीका 'ए' ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, और उनके गेंदबाजों ने कप्तान मार्क्स एकरमैन के फैसले को सही साबित करते हुए भारतीय टीम को पहले दिन 255 रन पर समेट दिया। भारतीय टीम की स्थिति और भी खराब हो सकती थी, अगर ध्रुव जुरेल ने यह जुझारू पारी नहीं खेली होती।ध्रुव जुरेल जब छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए, तब भारतीय टीम मात्र 59 रन पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद, जुरेल ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम के स्कोर को 255 रन तक पहुंचाया।

End of Feed