INDA vs SAA: दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में भारत ए, काम नहीं आई एकरमैन की पारी

INDA vs SAA: भारत ए ने दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। अब भारत ने 112 रन की बढ़त हासिल कर ली है। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (26) के साथ कुलदीप यादव (शून्य) क्रीज पर मौजूद हैं।

INDA vs SAA: मार्क्स एकरमैन की शतकीय पारी के बावजूद भारत ए ने दूसरे चार दिवसीय मैच में शुक्रवार को यहां दूसरे दिन तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते दक्षिण अफ्रीका ए की पहली पारी को 221 रन पर समेट कर पहली पारी में 34 रन की बढ़त हासिल की। भारत ‘ए’ ने दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 78 रन बनाकर अपनी बढ़त को 112 रन तक पहुंचा दिया। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (26) के साथ कुलदीप यादव (शून्य) क्रीज पर मौजूद हैं।

INDA vs SAA

भारत ए और साउथ अफ्रीका ए (साभार-BCCI Domestic)

प्रसिद्ध कृष्णा (35 रन पर तीन विकेट), मोहम्मद सिराज (61 रन पर दो विकेट) और आकाशदीप (28 रन पर दो विकेट) ने बीसीसीआई उत्कृष्टता केंद्र की पिच का शानदार तरीके से इस्तेमाल करते करने हुए आपस में सात विकेट साझा किये जिससे दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 221 रन पर सिमट गयी। एकरमैन (118 गेंद में 134 रन) ने एक छोर संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की और अपनी पारी में 17 चौके और पांच छक्के जड़े।

End of Feed