कोठरी में इमरान खान, मारने की कोशिश, बेटे सुलेमान और कासिम के खुलासे से मचा हंगामा

इमरान खान की मौजूदा स्थिति पर उनके बेटों ने जो बात बताई है वो सोचने को मजबूर करती है कि पाकिस्तान की मौजूदा सरकार पूर्व प्रधानमंत्री के साथ ऐसा कैसे कर सकती है। दोनों भाईयों ने ’स्काई स्पोर्ट्स’ पर प्रसारित 18 मिनट के इंटरव्यू पर कई खुलासे किए हैं।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और महान क्रिकेटर इमरान खान के बेटों सुलेमान और कासिम ने जेल में बंद अपने पिता की सुरक्षा को लेकर आशंका जताई है और कहा है कि उन्हें ’वहां जान से मारने के लिए खुलेआम’ प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों भाई ’स्काई स्पोर्ट्स’ पर प्रसारित 18 मिनट के एक साक्षात्कार में दिखाई दिए जो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथर्टन ने लिया था। एथर्टन उन दिग्गज 21 क्रिकेटरों में शामिल थे जिन्होंने पाकिस्तान सरकार को पत्र भेजकर इमरान को उचित चिकित्सा मुहैया कराने की अपील की थी।

imran khan suleman kasim

इमरान खान (साभार-X)

इमरान को हो रही है मारने का कोशिश

कासिम ने अपने 73 वर्षीय पिता की वर्तमान स्थिति के बारे में गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, ’’वे जो कर रहे हैं उससे स्पष्ट हो जाता है कि वे उन्हें खुलेआम मारने की कोशिश कर रहे हैं। वे जितना संभव हो उन्हें जेल में रखना चाहते हैं और उन्हें विश्वास है कि वे उनकी आवाज दबा देंगे।’’ उन्होंने कहा, ’’हाल में जब हमारे रिश्तेदारों ने उनसे मुलाकात की थी तो उन्होंने (इमरान) कहा था कि हालात बेहद खराब हो गए हैं। वह इसकी तुलना उन अन्य राजनीतिक कैदियों से कर रहे थे जिन्हें मार दिया गया है या जिनकी जेल में मौत हो गई है।’’

End of Feed