मैं बैट्समैन नहीं टेलेंडर हूं, चाचा इफ्तिखार अहमद को टीम मैनेजमेंट पर आया गुस्सा (Video)

पाकिस्तान के मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह टीम मैनेजमेंट पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। इफ्तिखार के इस वीडियो पर फैंस मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

टीम के खराब प्रदर्शन के साथ-साथ इफ्तिखार अहमद का करियर भी खतरे में है। कभी मध्यक्रम के भरोसेमंद बल्लेबाज़ इफ्तिखार वनडे विश्व कप और हाल ही में टी20 विश्व कप में अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उनके प्रदर्शन को लेकर कई क्रिकेटरों ने उनकी आलोचना भी की। पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम की सर्जरी की मांग की थी और कहा था कि सभी खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया जाएगा।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (10)

इफ्तिखार अहमद (साभार-Twitter)

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज खेलने हैं। ऐसे में इफ्तिखार अहमद की टीम में वापसी मुश्किल लग रही है। अगर उन्हें टीम में वापस आना है तो अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इफ्तिखार के पास 12 सितंबर से होने वाले चैम्पियंस कप में सेलेक्टर का ध्यान खींचने का मौका है, जहां वह वॉल्व्स में मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व में खेलेंगे।

End of Feed