अगर रॉबिन उथप्पा ने मान ली होती अनिल कुंबले की ये बात, RCB आईपीएल चैंपियन बन जाती

IPL, Robin Uthappa, Anil Kumble, RCB: आईपीएल के 16 सालों के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कभी भी चैंपियन नहीं बन सकी है और इस साल भी हालात ठीक नहीं लग रहे हैं। वैसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल का एक खिताब तो उठा चुकी होती अगर रॉबिन उथप्पा ने अनिल कुंबले की उस दिन बात मान ली होती। क्या है पूरा माजरा, आइए जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • जब आरसीबी बन सकती थी आईपीएल चैंपियन
  • 2009 फाइनल में खिताब के करीब आकर चूकी
  • कुंबले ने बताया कैसे वो उथप्पा पर भड़क उठे थे

इंडियन प्रीमियर लीग में आज की तारीख जितनी लोकप्रिय टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस हैं, उतनी ही लोकप्रिय टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) भी है। वो अलग बात है कि आरसीबी ने आईपीएल के 16 सालों के इतिहास में एक भी खिताब नहीं जीता लेकिन विराट कोहली की मौजूदगी और उससे पहले क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स जैसे दिग्गजों ने इस फ्रेंचाइजी के फैंस की संख्या हमेशा ही बढ़ाई है। फिर आखिर क्यों तीन बार फाइनल में पहुंचने के बाद भी इतनी धाकड़ टीम आज तक खिताब नहीं जीत सकी ये एक बड़ा सवाल बन चुका है। इनमें से एक फाइनल ऐसा था जहां आरसीबी चैंपियन बन ही जाती लेकिन अनिल कुंबले की एक बात को रॉबिन उथप्पा ने नजरअंदाज ना किया होता, तो शायद उनकी टीम के पास एक टाइटल होता।

Anil Kumble Reveals Tension With Robin Uthappa In IPL 2009 Final

रॉबिन उथप्पा और अनिल कुंबले (IPL/Instagram)

मामला आईपीएल 2009 के फाइनल का है जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पूर्व टीम डेक्कन चार्जर्स के बीच खिताबी जंग हुई थी। पहले बैटिंग करने उतरी डेक्कन चार्जर्स की टीम 143 रन पर ऑलआउट हो गई थी। बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद दिख रही इस पिच पर आरसीबी उस दिन आसानी से छोटा टारगेट हासिल कर सकती थी लेकिन ऐसा हो नहीं सका। दिग्गज भारतीय स्पिनर से बातचीत करते हुए आरसीबी के पूर्व कप्तान व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने उस मैच से जुड़ी कुछ खास बातों को बेपर्दा किया है।

End of Feed