Pakistan vs Afghanistan ,PAK vs AFG World Cup 2023 Dream11 Team, Playing 11 Today Match Prediction: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे 13वें वनडे विश्व कप के 22वें मुकाबले में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रही है। एक तरफ 1992 बार की चैंपियन पाकिस्तान है तो दूसरी तरफ मौजूदा विश्व चैंपियन इंग्लैंड को पटखनी देने वाली अफगानिस्तान की टीम। चेन्नई के मैदान पर ही अफगान लड़ाकों नें धमाल मचाया और टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। पाकिस्तान को अबतक खेले 4 मुकाबलों में से 2 में जीत और 2 में हार मिली है। वो अभी अंततालिका में 4 अंक के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है। ऐसे में स्पिनर्स से भरी अफगानी टीम स्पिन फ्रेंडली विकेट पर लगातार दूसरा उलटफेर करने की फिराक में है। ऐसे में जानते हैं कि दोनों टीमों की कैसी हो सकती है प्लेइंग-11?
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान संभीवित प्लेइंग-11
जीत की पटरी पर लौटना चाहेगा अफगानिस्तान
अपने पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करने के बाद अफगानिस्तानी टीम की इंग्लैंड के खिलाफ जीत की खुमारी पूरी तरह उतर चुकी है। अफगानिस्तानी टीम ऐसे में अपनी एकादश में बगैर किसी बदलाव के साथ मैदान में उतरेगी। जिस टीम ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ जीत दिलाई उसी पर वो भरोसा जताएगी।
पाकिस्तान के लिए है करो या मरो जैसा मुकाबला
वहीं पाकिस्तानी खेमें की बात करें तो उसके लिए स्थितियां और सेमीफाइनल की राह बेहद कड़ी हो गई है। 9 में से चार मैच वो खेल चुकी है और दो में जीत और दो में हार का सामना कर चुकी है। ऐसे में उसके खाते में बाकी के 5 मुकाबले बचे हैं जिनमें से सभी में उसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। तभी वो थोड़े बहुत उतार चढ़ाव का सामना कर सकेगा।
पाकिस्तानी खेमे में हो सकता है बदलाव
ऐसे में पाकिस्तानी टीम के सामने सबसे बड़ा सवाल उस्मान मीर को लेकर है जिन्होंने अपने पिछले कुछ मुकाबलों में निराश किया है। हो सकता है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें खुद को साबित करने का आखिरी मौका इस मुकाबले में दे सकता है। शादाब खान, मोहम्मद नवाज और मीर उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में पाकिस्तानी टीम बड़े बदलाव के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ उतर सकती है क्योंकि अफगानिस्तान को कमजोर मानने की भूल वो कभी नहीं करेगी और सेमीफाइनल की दौड़ में बनी रहना चाहेगी।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11 (Pakistan Playing XI)
अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, हसन अली, हारिस रऊफ।
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11 (Afghanistan Playing XI)
रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (डब्ल्यू), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, नूर अहमद।
