T20 World Cup, IND-W vs BAN-W Preview: मुश्किल में भारतीय महिला टीम का विश्व कप अभियान, बांग्लादेश के खिलाफ क्या करना होगा

IND-W vs BAN-W Match Preview: मध्य क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी और खराब क्षेत्ररक्षण के कारण महिला टी20 विश्व कप में भारत का अभियान खतरे में पड़ गया है और ऐसे में बृहस्पतिवार को बांग्लादेश के खिलाफ यहां होने वाले मैच में वह इन कमजोरियों को दूर करने के लिए बेताब होगा।

IND-W vs BAN-W Match Preview: मध्य क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी और खराब क्षेत्ररक्षण के कारण महिला टी20 विश्व कप में भारत का अभियान खतरे में पड़ गया है और ऐसे में बृहस्पतिवार को बांग्लादेश के खिलाफ यहां होने वाले मैच में वह इन कमजोरियों को दूर करने के लिए बेताब होगा। भारत ने 12 टीमों के इस टूर्नामेंट में अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की फॉर्म की चिंता के साथ उतरा था लेकिन स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने काफी हद तक उन आशंकाओं को दूर कर दिया है। भारत-बांग्लादेश मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।

ICC Womens T20 World Cup 2026, India vs Bangladesh

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारत बनाम बांग्लादेश मैच का प्रिव्यू

मंधाना ने तीन मैच में 159 रन बनाए हैं, जबकि शेफाली ने 92 रन का योगदान दिया है। दोनों बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 154 से अधिक है। लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं जो टीम के लिए नई चिंता बन गई है। कप्तान हरमनप्रीत कौर (स्ट्राइक रेट 109.09), जेमिमा रोड्रिग्स (94.11) और यस्तिका भाटिया (105.88) अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उनके तेजी से रन बनाने में नाकाम होने के कारण ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा पर तेजी से रन बनाने का दबाव बढ़ जाता है।

End of Feed