Womens T20 World Cup 2024: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान, इस दिन होगा भारत-पाक के बीच महामुकाबला

  • Agency by: Agency
  • Updated May 5, 2024, 02:46 PM IST

ICC Womens T20 World Cup 2024 Schedule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इसी साल अक्टूबर में खेले जाने वाले आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन बांग्लादेश में किया जाने वाला है। आइए जानते हैं कि भारत के मैच कब और कहां होने वाले हैं।

Womens T20 World Cup 2024 Schedule: अक्टूबर 2024 में खेले जाने वाले वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान किया जा चुका है। भारत को इस साल तीन से 20 अक्टूबर तक बांग्लादेश में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए रविवार को गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में जगह मिली है।

IND VS PAK WOMEN

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल (फोटो- ICC)

भारत के सभी ग्रुप मैच सिलहट में खेले जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा घोषित नौवें महिला टी20 विश्व कप के कार्यक्रम के अनुसार भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चार अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी जबकि छह अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। इस मैच का सभी को बेसब्री से इंतजार रहेगा।

End of Feed