ICC Ranking: जेमीमा को शतकीय पारी खेलने का मिला इनाम, टॉप-20 में हुई एंट्री

ICC Womens Ranking latest Updates: आयरलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाली भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रौड्रिग्स को बड़ा इनाम मिला है। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जेमीमा टॉप-20 में पहुंच गई हैं। स्मृति मंधाना अपने स्थान पर बरकरार हैं।

ICC Womens Ranking latest Updates: भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रौड्रिग्स आयरलैंड के खिलाफ दूसरे महिला वनडे मैच में अपने करियर का पहला शतक लगाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मंगलवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में शीर्ष 20 में पहुंचने में सफल रही। आईसीसी से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 24 साल की जेमिमा 563 रेटिंग अंक के साथ तालिका में 19वें स्थान पर पहुंच गयी है। वह शीर्ष 20 में सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) से आगे हैं।

ICC Womens Ranking, ICC Women Ranking, icc women ranking ODI, icc women ranking batsman, icc women ranking ODI Batting,  icc ranking, icc odi ranking, icc rankings players, Jemimah Rodrigues, Jemimah Rodrigues Top-20, Jemimah Rodrigues ICC Ranking, Harmanpreet Kaur, Smriti Mandhana,

महिला रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का ताजा हाल। (फोटो- Instagram)

जेमिमा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने शतक के सात साल के सूखे को खत्म करते हुए 102 रन की पारी खेली थी जिससे भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 370 रन बनाकर इस प्रारूप का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया था। भारत ने इस मैच को 116 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में इस सीरीज में टीम का नेतृत्व कर रही स्मृति मंधाना 723 अंक के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है। दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोलवार्डट करियर की सर्वश्रेष्ठ 773 अंक और श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू 733 अंक के साथ तालिका में शीर्ष दो स्थान पर है।

End of Feed