Womens ODI Rankings: आईसीसी रैंकिंग में हरमनप्रीत कौर को फायदा, स्मृति मंधाना टॉप 4 में बरकरार

Womens ODI Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा हाल ही में महिलाओं की वनडे रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसमें भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को फायदा हुआ है वहीं स्मृति मंधाना ने अपनी चौथे नंबर की पोजिशन बरकरार रख रखी है। आइए जानते हैं भारत के बाकि खिलाड़ियों का हाल।

Womens ODI Rankings: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर मंगलवार को जारी आईसीसी महिला एकदिवसीय रैंकिंग में संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर पहुंच गयी जबकि सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के आखिरी मुकाबले में हरमनप्रीत ने 63 गेंद में नाबाद 59 रन की पारी के साथ भारतीय टीम को मैच और श्रृंखला में जीत दिलायी थी। यह श्रृंखला आईसीसी महिला चैम्पियन का हिस्सा थी जिसे भारत ने 2-1 से जीता था।

Harmanpreet kaur ani

हरमनप्रीत कौर (फोटो - ANI)

इसी मैच में 100 रन की शानदार पारी खेलने वाली स्टार बल्लेबाज मंधाना 23 रेटिंग अंक हासिल कर कुल 728 रेटिंग अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है। उनके और तीसरे स्थान पर काबिज श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू के बीच सिर्फ पांच रेटिंग अंक का फर्क है। इस तालिका में इंग्लैंड की नैट सिवर ब्रंट 760 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष स्थान पर है।

End of Feed