ICC T20I Ranking: ताजा टी20 रैंकिंग का ऐलान, अब ऐसी है सूर्यकुमार और अन्य खिलाड़ियों की स्थिति

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 19, 2023, 06:41 PM IST

ICC T20I Ranking: आईसीसी द्वारा ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग का ऐलान कर दिया गया है। पुरुष बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार 906 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। उन्हें दूसरे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (798) पर 100 से भी अधिक अंक की बढ़त हासिल है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग
  • सूर्यकुमार यादव नंबर.1 पर बरकरार
  • खराब दौर से गुजर रहे थे सूर्यकुमार यादव

भारत के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बुधवार को जारी नवीनतम टी20 अंतरराष्ट्रीय पुरुष बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार 906 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। उन्हें दूसरे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (798) पर 100 से भी अधिक अंक की बढ़त हासिल है।

Suryakumar Yadav on top of ICC T20I Rankings

सूर्यकुमार यादव

शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार ने 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। पूर्व कप्तान विराट कोहली 15वें स्थान के साथ बल्लेबाजों की सूची में अगले सर्वश्रेष्ठ भारतीय हैं। वह भी अपनी पिछली रैंकिंग पर बरकरार हैं।

End of Feed