ICC नहीं मानेगी पीसीबी की डिमांड, मैच रेफरी को हटाने की थी मांग

भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को एक और झटका लगने वाला है। हैंडशेक विवाद को लेकर पीसीबी ने आईसीसी से मैच रेफरी को हटाने की मांग की थी, लेकिन अब इस पर एक अपडेट सामने आया है, जिसमें पीसीबी की इस मांग को ठुकराया जा सकता है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC), पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के डिमांड का ठुकरा सकती है। पीसीबी ने भारत-पाकिस्तान मैच के बाद हाथ न मिलाने के मुद्दे को लेकर मैच रेफरी हटाने की मांग की थी। हालांकि, अब तक इस मुद्दे पर आईसीसी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया भले ही नहीं आई हो। लेकिन रिपोर्ट की मानें तो एंडी पायकॉफ्ट के हटने की संभावना न के बराबर है। जल्द ही इस पर आईसीसी की आधिकारिक पुष्टि भी आ सकती है। आईसीसी ऐसा इसलिए भी कर सकती है, क्योंकि किसी टीम की मांग पर किसी ऑफिशियल को हटाना, गलत संदेश देगा। ऐसा माना जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान मैच के बाद हैंडशेक विवाद में उनका कोई अहम रोल नहीं रहा।

india vs pakistan

भारत-पाकिस्तान मैच (साभार-ACC X)

रविवार (14 सितंबर) की रात को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मैच के बाद सूर्या एंड कंपनी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था, जिसका पाकिस्तान की ओर से पुरजोर विरोध किया गया। इस घटना के बाद पाकिस्तान के कप्तान ने भी प्रेस कांन्फ्रेंस का बहिष्कार कर दिया था।

End of Feed