ICC ने शुरू किया ‘ऑनलाइन ट्रोलिंग' बचाव कार्यक्रम, 100 से ज्यादा महिला क्रिकेटर जुड़ीं

ICC Player Protection Programme: आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत से अब तक 50 से अधिक नए खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। बयान में कहा गया है कि यह सेवा आईसीसी के आधिकारिक सोशल मीडिया खातों पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करती है।

ICC Player Protection Programme: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सोशल मीडिया मंचों पर ’ट्रोलिंग’ के बचाव से जुड़े ’प्लेयर प्रोटेक्शन प्रोग्राम’ में 100 से अधिक महिला क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया है। आईसीसी ने इसके लिए एआई से संचालित ’मॉडरेटर’ फ्रीडम2हियर के साथ साझेदारी की है जिसने मौजूदा महिला टी20 विश्व कप के दौरान लगभग 60,000 ’हानिकारक सामग्री’ को हटाया है।

ICC (1)

ICC प्लेयर प्रोटेक्शन प्रोग्राम (icc)

50 से अधिक नए खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत से अब तक 50 से अधिक नए खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। बयान में कहा गया है, ’’यह सेवा आईसीसी के आधिकारिक सोशल मीडिया खातों पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करती है। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भाग ले रही 12 में से सात टीम की खिलाड़ी इससे जुड़ी हैं। इसके अलावा अंपायर और प्रसारकों ने भी पंजीकरण कराया है।’’

End of Feed