U19 Team of the Tournament: आईसीसी द्वारा चुनी गई टीम ऑफ द टूर्नामेंट में चार भारतीय

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 12, 2024, 10:17 PM IST

U19 Team of the Tournament: आईसीसी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में 4 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया। इस सूची में कई देश के खिलाड़ी शामिल हैं।

अंडर-19 वर्ल्ड कप खत्म हो चुका है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय युवा टीम को 79 रन से हराकर चौथी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता। इस टूर्नामेंट में फैंस ने एक से एक प्रतिभा देखी, चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी दोनों ही क्षेत्रों में उन्होंने शानदार काम किया। इसको देखते हुए आईसीसी ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चुनाव किया है, जिसमें 4 भारतीय शामिल हैं।

Australia Cricket Team

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (साभार-ICC)

टीम ऑफ द टूर्नामेंट में चार भारतीय

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कप्तान उदय सहारन और स्टार बल्लेबाज मुशीर खान सहित चार भारतीय खिलाड़ियों को अंडर-19 विश्व कप की टूर्नामेंट की टीम में शामिल किया। बल्लेबाज सचिन धस और स्पिनर सौम्य पांडे अन्य दो भारतीय खिलाड़ी है जिन्हें टीम में जगह मिली है। उदय सहारन और मुशीर खान सर्वाधिक रन बनाने की लिस्ट में टॉप 2 में शामिल थे, जबकि सौम्य पांडे लीडिंग विकेटटेकर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।

End of Feed