ICC Player Of Month: ऑस्ट्रेलिया में धमाल मचाने वाले बल्लेबाज को मिला बड़ा ईनाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 13, 2024, 06:28 PM IST

ICC Player Of Month: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत की कहानी लिखने वाले गेंदबाज शमर जोसेफ को आईसीसी ने जनवरी महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड से नवाजा है। जोसेफ ने ऑस्ट्रलिया के खिलाफ 7 विकेट चटकाए थे और मैच के हीरो बने थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शामर जोसेफ मंगलवार को आईसीसी मासिक पुरस्कार को जीतने वाले वेस्टइंडीज के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गये। आयरलैंड की आक्रामक युवा बल्लेबाज एमी हंटर जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने दमदार प्रदर्शन के बाद महिला वर्ग में यह खिताब जीतने में सफल रही।

Shamar Joseph

शमर जोसेफ (साभार-X)

पिछले सप्ताह खिलाड़ियों की सूची की घोषणा के बाद आईसीसी ने मंगलवार को जनवरी के लिए पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की। जोसेफ ने वेस्टइंडीज के लिए अपनी पहली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ को आउट कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का शानदार आगाज किया था। उन्होंने अपने पहले टेस्ट में स्मिथ के अलावा मार्नस लाबुशेन और कैमरून ग्रीन सहित पांच विकेट चटकाए थे।

End of Feed