ICC World Cup 2023 Full Schedule: जारी हुआ विश्व कप का पूरा कार्यक्रम, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jun 27, 2023, 01:09 PM IST

ICC Men's Cricket World Cup 2023 Full Schedule, Time Table: आईसीसी ने वनडे विश्व कप 2023 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। जानिए कैसा है विश्व कप 2023 का पूरा कार्यक्रम? कब, कहां और किन टीमों के बीच खेले जाएंगे मुकाबले?

ICC ODI Cricket World Cup 2023 Full Schedule: आईसीसी ने मंगलवार को भारत की मेजबानी में इस साल अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले एकदिवसीय विश्व कप के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। प्रशंसक लंबे समय से टूर्नामेंट के कार्यक्रम का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को उनका इंतजार खत्म हो गया। टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को गत विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ होगा। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। 46 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में 48 मुकाबले 10 टीमों के बीच खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी।

ICC World Cup 2023 Full Schedule.

जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले।

ICC World Cup 2023 Schedule: अहमदाबाद में होगी खिताबी भिड़ंत, मुंबई-कोलकाता में सेमीफाइनल

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले कोलकाता के इडेन गार्डन्स और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को खेला जाएगा।

End of Feed