ICC ने लगाई टी20 विश्व कप 2024 के तीन आयोजन स्थलों के नाम पर मुहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 20, 2023, 09:04 PM IST

आईसीसी ने अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में आयोजित होने जाने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए तीन आयोजन स्थलों पर मुहर लगा दी है।

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के अमेरिका चरण के तीन स्थलों के रूप में बुधवार को न्यूयॉर्क, डेलास और फ्लोरिडा के नाम की पुष्टि की। अमेरिका में ब्रोवार्ड काउंटी (फ्लोरिडा), ग्रैंड प्रेरी (डेलास) और आइसेनहावर पार्क (न्यूयार्क) टी20 विश्व कप मुकाबलों की मेजबानी करेंगें।

England Cricket team

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (साभार ICC)

यह पहली बार है जब टूर्नामेंट का आयोजन अमेरिका में हो रहा है और वह वेस्टइंडीज के साथ सह मेजबान है। आईसीसी ने 2021 में अमेरिका को प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी थी। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्यौफ अलार्डिस ने कहा कि विस्तृत आकलन प्रक्रिया के बाद इन स्थलों को चुना गया है। अलार्डिस ने आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा,'ट्रॉफी के लिए 20 टीम के बीच भिड़ंत वाले अब तक के सबसे बड़े आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के एक हिस्से की मेजबानी के लिए तीन अमेरिकी स्थलों की घोषणा करने की हमें खुशी है।'

End of Feed