ICC ODI Rankings: आईसीसी से सुधारी अपनी गलती, टॉप 5 में हुई रोहित-विराट की एंट्री

ICC ODI Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा बुधवार (20 अगस्त 2025) को जब रैंकिंग जारी की गई तो हर कोई हैरान रह गया दरअसल इसमें वनडे रैंकिंग में टॉप 100 तक में विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम गायब था जिसे देखकर फैंस की धड़कने बढ़ने लग गई और सभी दंग रह गए।

ICC ODI Rankings: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली बुधवार, 20 अगस्त को आईसीसी की नवीनतम वनडे रैंकिंग से अचानक गायब हो गए। दोनों खिलाड़ी, जो टी20 और टेस्ट प्रारूप का हिस्सा नहीं हैं, केवल वनडे क्रिकेट खेलते हैं। ऐसे में उनका रैंकिंग से बाहर होना क्रिकेट प्रेमियों के लिए हैरानी भरा रहा।हालांकि बाद में आईसीसी ने इसे लेकर स्पष्टीकरण दिया।

Rohit Virat ODI AP

रोहित शर्मा विराट कोहली (फोटो- AP)

हाल ही में रोहित पहुंचे थे नंबर-2 पर

यह घटना ऐसे समय में हुई जब सिर्फ एक हफ्ते पहले ही रोहित शर्मा आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-2 स्थान पर पहुंचे थे। दूसरी ओर विराट कोहली चौथे स्थान पर थे और उनके नाम 736 रेटिंग पॉइंट्स दर्ज थे। वहीं, भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल 756 पॉइंट्स के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज रहे।

End of Feed