T20 World Cup: बांग्लादेश को मिला एक दिन का अल्टीमेटम, टी20 विश्व कप से हटाने को लेकर कराई गई वोटिंग

भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 न खेलने को लेकर अड़े बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका लगा है। आईसीसी ने बीसीबी के अनुरोध के विरुद्ध मतदान किया। 2 सदस्यों ने बीसीबी के पक्ष में तो 14 ने विपक्ष में मतदान किया। बीसीबी को निर्णय लेने के लिए एक और दिन का समय दिया गया है। यदि वे भारत का दौरा करने से इनकार करते हैं, तो उनकी जगह स्कॉटलैंड को भेजा जाएगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के टी20 विश्व कप मैचों को भारत से बाहर कराने के अनुरोध को खारिज कर दिया है। ऐसे में भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 ना खेलने को लेकर अड़े बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका लगा है। आईसीसी ने बीसीबी के अनुरोध के खिलाफ मतदान किया। 2 सदस्यों ने बीसीबी के पक्ष में तो 14 ने विपक्ष में मतदान किया। बीसीबी को निर्णय लेने के लिए एक और दिन का समय दिया गया है।

BCB

बांग्लादेश को हटाने को लेकर कराई गई वोटिंग। फाइल फोटो

बैठक के बाद, आईसीसी ने बीसीबी को बांग्लादेश सरकार को औपचारिक रूप से परिणाम की जानकारी देने को कहा। वैश्विक संस्था ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि यदि बांग्लादेश यात्रा करने के लिए तैयार नहीं होता है, तो उसे टूर्नामेंट से हटा दिया जाएगा और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया जाएगा। बीसीबी को अपना अंतिम रुख बताने के लिए एक और दिन का समय दिया गया है।

End of Feed