नहीं काम आया माफी मांगना, ICC ने अर्शदीप के जीत के जश्न को किया किरकिरा, लगाया जुर्माना

आईसीसी ने टी20 में भारत के सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर जुर्माना लगाया है। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान लेवल-1 का दोषी पाया गया है। मैच के दौरान जब यह इंसीडेंट हुआ था, तब से ऐसा अंदेशा था कि उन पर कुछ न कुछ जुर्माना जरूर लगेगा।

आईसीसी ने अर्शदीप सिंह के जश्न को थोड़ा किरकिरा कर दिया। मैच के दौरान न्यूजीलैंड के बैटर डेरिल मिचेल से झड़प अब उन्हें महंगी पड़ी है, क्योंकि आईसीसी ने उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया है। आईसीसी ने अर्शदीप सिंह को लेवल-1 का दोषी पाया है। अर्शदीप सिंह ने आईसीसी के आर्टिकल 2.9 को उल्लंघन किया है, जिसके तहत किसी खिलाड़ी की तरफ जानबूझ कर खतरनाक तरीके से गेंद फेंकना शामिल है। अर्शदीप को 15 प्रतिशन मैच फीस के अलावा एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है।

ARSHDEEP SINGH

अर्शदीप सिंह (साभार-x)

11वें ओवर में हुई थी घटना

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में पारी के 11वें ओवर में अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान डेरिल मिचेल ने एक स्टेट ड्राइव खेली जिसे रोकने के बाद उन्होंने मिचेल के तरफ जोर से थ्रो किया। मिचेल इससे काफी नाराज हुए और उन्होंने इसकी शिकायक अंपायर से की। बाद में सूर्यकुमार यादव ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस पूरे घटना के दौरान अर्शदीप सिंह ने एकबार भी अपनी गलती नहीं मानी।

End of Feed