इयान स्मिथ का मानना, कमजोर हो गई है न्यूजीलैंड की टीम, विश्व कप में इस खिलाड़ी को जरूर शामिल किया जाए

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 18, 2023, 04:51 PM IST

ICC Cricket World Cup 2023: पूर्व क्रिकेटर इयान स्मिथ चाहते हैं कि शीर्ष क्रम के अनुभवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को भारत में इस साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए टीम की योजना में फिर से शामिल किया जाये क्योंकि केन विलियमसन के चोटिल और रॉस टेलर के संन्यास से टीम कमजोर हो गई है।

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर इयान स्मिथ चाहते हैं कि शीर्ष क्रम के अनुभवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को भारत में इस साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए टीम की योजना में फिर से शामिल किया जाये क्योंकि केन विलियमसन के चोटिल और रॉस टेलर के संन्यास से टीम कमजोर हो गई है।

New Zealand Cricket squad

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (Blackcaps)

छत्तीस साल के गुप्टिल ने 198 वनडे खेले हैं और इस साल जनवरी में भारत दौरे पर गई सीमित ओवर की टीम में उन्हें शामिल नहीं किया गया था। मुख्य कोच गैरी स्टीड ने पिछले साल नवंबर में भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा करते हुए संकेत दिया था कि गुप्टिल का युग लगभग समाप्त हो गया है।

End of Feed