न्यूजीलैंड को सता रहा है टीम इंडिया के इस गेंदबाज का डर, मुकाबले के लिए की स्पेशल तैयारी

न्यूजीलैंड के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले इस गेंदबाज का खौफ सता रहा है। शनिवार को कीवी बल्लेबाजों ने स्पेशल तरीके से उनका सामना करने के लिए नेट्स पर पसीना बहाया।

दुबई: न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने चैंपियंस ट्रॉफी मैच में रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले की तैयारी में बायें हाथ स्पिनरों के खिलाफ नेट अभ्यास किया। भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव के खिलाफ संभावित मुकाबले की तैयारी के लिए नेट सत्र में सीनियर बल्लेबाज टॉम लैथम और हरफनमौला माइकल ब्रैसवेल को गेंदबाजी करने के लिए दो स्थानीय बाएं हाथ के कलाई के स्पिनरों को बुलाया गया था।

Kane Willamson

केन विलियमसन (साभार BLACK CAPS)

बांए हाथ के लेग स्पिनर्स के खिलाफ किया अभ्यास

बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप मुख्य रूप से बीच के ओवरों में गेंदबाजी करते हैं जहां लैथम और ब्रैसवेल अक्सर बल्लेबाजी करते हैं। न्यूजीलैंड के हरफनमौला ग्लेन फिलिप्स ने मैच पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा,'यह पिच थोड़ी धीमी है और जाहिर तौर पर इसमें अच्छा खासा टर्न है। मुझे लगता है कि यह एक दिलचस्प मैच होने वाला है। उनके (भारत) पास तीन शानदार स्पिनर हैं, और यह सब स्ट्राइक रोटेट करने और खेल को अंतिम ओवरों तक ले जाने के बारे में है।'

End of Feed