Champions Trophy 2025 Tickets: टिकटों की बिक्री जारी, जानें भारत के मैचों के लिए कैसे करें बुक

Champions Trophy 2025 Tickets Booking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टिकट रिलीज कर दी है। आइए जानते हैं कि भारत के मैचों के लिए फैंस कैसे गेट पास खरीद सकते हैं। इसकी क्या प्रोसेस है और किन बातों का आपको अच्छे से ध्यान रखने की जरूरत है।

Champions Trophy 2025 Tickets Booking: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी एक प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंट है जिसमें दुनिया की शीर्ष आठ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेती हैं। 2025 का संस्करण 19 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जिसके मैच पाकिस्तान और दुबई में होंगे। राजनीतिक तनाव के कारण, भारत के मैच दुबई में निर्धारित किए गए हैं। भारत को पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। इन मैचों की टिकटों का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल आईसीसी ने टिकट बुकिंग चालू कर दी है। आइए जानते हैं कि कैसे बुक कर सकते हैं।

IND vs PAK AP

भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- AP)

भारतीय क्रिकेट टीम का अभियान 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होगा, उसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ एक हाई-प्रोफाइल मैच होगा और 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप चरण का समापन होगा। इसके बाद अगर भारत अपने ग्रूप में टॉप 2 में रहती है तो वे सेमीफाइनल खेलने वाले हैं। भारत के सारे मैच दुबई में ही होंगे।

End of Feed