दुबई: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए घोषित टीम में एक बदलाव का ऐलान किया है। पीठ की चोट से जूझ रहे तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया की जगह टीम में 30 वर्षीय कार्बिन बॉश की एंट्री हुई है। बॉश ने पिछले साल दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। अबतक वो एक टेस्ट और एक वनडे खेल चुके हैं।
कार्बिन बॉश(साभार South Africa Cricket)
बॉश को मुख्य टीम में शामिल करने के साथ दक्षिण अफ्रीका ने युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में टीम में शामिल किया है। दो तेज गेंदबाजों के साथ टोनी जोरजी पाकिस्तान यात्रा पर जाएंगे। जिन्हें त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।
ऐसा है दक्षिण अफ्रीका का चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल
दक्षिण अफ्रीका को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान के साथ जगह मिली है। एक बार की खिताब विजेता दक्षिण अफ्रीकी टीम 21 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत कराची में करेगी। प्रोटियाज की टीम दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया से रावलपिंडी में भिड़ेगी। दक्षिण अफ्रीका टीम टूर्नामेंट में अपना तीसरा मैच कराची में इंग्लैंड के खिलाफ 1 मार्च को खेलेगी।
