BAN vs NZ, ICC Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगा न्यूजीलैंड, बांग्लादेश की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सोमवार को बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होगा। इस मुकाबले में बांग्लादेश की जीत की दुआएं पाकिस्तान करेगा। क्योंकि इसी मुकाबले पर पाकिस्तान का पहुंचना या नहीं पहुंचना निर्भर करेगा। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

रावलपिंडी: पहले मैच में बड़ी जीत से उत्साहित न्यूजीलैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप ए के मैच में सोमवार को रावलपिंडी हार से शुरुआत करने वाले बांग्लादेश के खिलाफ अपना विजय अभियान जारी रखकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी। न्यूजीलैंड की टीम ने अपने पहले मैच में मेजबान पाकिस्तान को 60 रन से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया था। इस बड़ी जीत से उसका नेट रन रेट भी अच्छा हुआ है। बांग्लादेश के खिलाफ जीत से वह सेमीफाइनल में जगह बनाने के बेहद करीब पहुंच जाएगा।

BAN vs NZ, ICC Champions Trophy 2025 Match Preview

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मैच प्रीव्यू

रचिन रवींद्र वापसी के लिए हैं तैयार

दूसरी तरफ बांग्लादेश को अपने पहले मैच में भारत के हाथों छह विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। उसका नेट रन रेट भी खराब है और उसे सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ में बने रहने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। न्यूजीलैंड ने पहले मैच में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान में त्रिकोणीय श्रृंखला खेलने से उसे परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने में मदद मिली। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले उसे अपनी अंतिम एकादश का चयन करने के लिए थोड़ा माथापच्ची करनी होगी क्योंकि रचिन रवींद्र सिर की चोट से उबरकर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

End of Feed