क्रिकेट के नियमों में हो सकता है बड़ा बदलाव, टेस्ट, वनडे और टी20 मैच पर होगा असर; ICC का प्लान तैयार

30 मई को अहमदाबाद में होने वाली आईसीसी बोर्ड मीटिंग में क्रिकेट के नए नियमों की चर्चा हो सकती है। इस मीटिंग के दौरान आईसीसी चार नये नियमों को मंजूरी दे सकती है। इन नियमों के लागू होने से क्रिकेट में नए बदलाव हो सकते हैं। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू हो सकते हैं।

क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलने वाला है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलवा करने की तैयारी में है। फिलहाल तो इसके प्रस्ताव ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। सबसे चौंकाने वाला प्रस्ताव टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है। अगर आईसीसी इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो टेस्ट के एक ही मैच में गुलाबी और लाल गेंद दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

New Rule

आईसीसी का नया नियम। फाइल फोटो

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी टेस्ट में बदलाव के अलावा तीन अन्य प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार कर रहा है। 30 मई को अहमदाबाद में होने वाली आईसीसी बोर्ड मीटिंग में इन प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। अगर सब कुछ तय रहा तो नए नियम 1 अक्तूबर 2026 से लागू किए जा सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) लाल गेंद, सफेद गेंद और गुलाबी गेंद क्रिकेट के खेल नियमों में बड़े बदलाव करने पर विचार कर रही है।

End of Feed