मैच फिक्सिंग के कारण यूएई के क्रिकेटर पर गिरी गाज, आईसीसी ने लगाया 14 साल का बैन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 11:42 AM IST

Mehar Chhayakar gets 14-year ban: आईसीसी ने मैच फिक्सिंग के लिए यूएई के क्रिकेटर मेहरदीप छावकर के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। छावकर पर 14 साल का बैन लगाया गया है। आईसीसी के भ्रष्टाचार रोधी पंचाट में सुनवाई के बाद प्रतिबंध लगा है। पहले भी दो खिलाड़ियों पर बैन लगाया गया था।

मेलबर्न: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक घरेलू क्रिकेटर को अप्रैल 2019 में एक अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला और उसी साल कनाडा में टी20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में मैच फिक्सिंग से जुड़े सात आरोपों के लिए दोषी पाए जाने के बाद 14 साल के लिए क्रिकेट की हर गतिविधि से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

cricketer

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को बयान जारी कर घोषणा की कि आईसीसी के भ्रष्टाचार रोधी पंचाट में सुनवाई के बाद मेहरदीप छावकर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे पहले अमीरात की राष्ट्रीय टीम के दो खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया गया था।

End of Feed