एशिया कप विवाद पर ICC का बड़ा एक्शन, हारिस राउफ पर लगा बैन, सूर्या और बुमराह को भी मिली सजा

Harris Rauf Ban: भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को यूएई में एशिया कप के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाये पाया गया है और दोनों को मंगलवार को सजा सुनाई गई है ।रऊफ को भारत के खिलाफ दो अलग अलग घटनाओं के लिये 30 . 30 प्रतिशत जुर्माने की अलग अलग सजा सुनाई गई

Harris Rauf Ban: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबलों में अनुशासन भंग के मामलों पर कड़ा रुख अपनाया है। आईसीसी ने आधिकारिक सुनवाई के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को दो मैचों के लिए बैन कर दिया है, जबकि भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही दो डिमेरिट अंक दिए गए हैं।

Harris rauf ban AP

हारिस राउफ पर लगा बैन (फोटो- AP)

एशिया कप में चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच 14, 21 और 28 सितंबर को हुई भिड़ंत के दौरान मैदान पर हुई विभिन्न घटनाओं के बाद आईसीसी के एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी ने यह सुनवाई की थी।

End of Feed