भारतीय मूल के अमेरिकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर लगा 8 साल का बैन

भारतीय मूल के अमोरिकी खिलाड़ी पर आईसीसी ने बड़ी कार्रवाई की है। हैदराबाद के रहने वाले अखिलेश को मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया है। अखिलेश 3 आरोपों के दोषी पाए गए हैं। वह अमेरिका के लिए 4 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेल चुके हैं।

सोमवार को आईसीसी ने भारतीय मूल के अमेरिकी क्रिकेटर बोदुगुम अखिलेश रेड्डी को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से 8 साल के लिए बैन कर दिया है। उन्हें 3 आरोपों में दोषी पाया गया है। उन्होंने ये अपराध 2025 अबू धाबी T10 टूर्नामेंट के दौरान किए थे। अखिलेश को मैच फिक्सिंग की कोशिश, दूसरे खिलाड़ी को फिक्सिंग के लिए उकसाना और जांच में बाधा डालने का दोषी पाया गया।

akhilesh bodugum

बोदुगुम अखिलेश रेड्डी (साभार-Instagram)

आईसीसी ने अखिलेश को लेकर कहा 'अमेरिकी खिलाड़ी बोदुगम अखिलेश रेड्डी पर आठ साल के लिए सभी प्रकार के क्रिकेट से प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्हें आईसीसी भ्रष्टाचार विरोधी न्यायाधिकरण द्वारा तीन मामलों में आईसीसी भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। सबसे पहले उन पर 21 नवंबर 2025 में 14 दिन का बैन लगाया गया था, लेकिन अब जब उनका दोष साबित हो गया है तो इसे बढ़ाकर 8 साल का कर दिया गया है।

End of Feed