एडम गिलक्रिस्ट से ऋषभ पंत की तुलना होने पर पूर्व क्रिकेटर इयान स्मिथ ने कुछ ऐसा जवाब दिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 22, 2024, 06:26 PM IST

Ian Smith On Gilchrist-Pant comparisons: पूर्व कीवी दिग्गज इयान स्मिथ का मानना है कि ऋषभ पंत की एडम गिलक्रिस्ट के साथ तुलना करना अभी जल्दबाजी होगी लेकिन उन्होंने कहा कि अगर भारत का विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी वर्तमान फॉर्म को जारी रखता है तो वह ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी के करीब पहुंच सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप 2024
  • एडम गिलक्रिस्ट और ऋषभ पंत की तुलना
  • गिली-पंत की तुलना पर बोले इयान स्मिथ

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर इयान स्मिथ का मानना है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की एडम गिलक्रिस्ट के साथ तुलना करना अभी जल्दबाजी होगी लेकिन उन्होंने कहा कि अगर भारत का विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी वर्तमान फॉर्म को जारी रखता है तो वह ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी के करीब पहुंच सकता है।

Adam Gilchrist And Rishabh Pant

एडम गिलक्रिस्ट और ऋषभ पंत (Instagram/AP)

स्मिथ स्वयं भी विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं और पंत ने कार दुर्घटना से उबरने के बाद जिस तरह से वापसी की है उससे काफी प्रभावित हैं। पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया और टी20 विश्व कप में भी वह विकेट के आगे और विकेट के पीछे अपनी भूमिकाओं को अच्छी तरह से निभा रहे हैं।

End of Feed