Aqib Ilyas:'मुझे लगा जिंदगी और क्रिकेट दोनों खत्म'कैंसर से लड़कर मैदान में लौटने वाले खिलाड़ी की कहानी

ओमान के कप्तान आकिब इलियास कैंसर को मात देकर टी20 विश्व कप में टीम की कमान संभालने जा रहे हैं। उनकी कहानी करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को प्रेरित करने वाली है।

टी20 विश्व कप 2024 में 20 टीमें हिस्सा ले रही है। 11 टेस्ट प्लेइंग टीमों के अलावा 9 टीमें ऐसी हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद विश्व कप में खेलने का सपना पूरा किया है। इन टीमों में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिनके लिए क्रिकेट जुनून है और वो अपने शौक को पूरा करने यहां पहुंचे हैं। कुछ जिंदगी को मात देकर टी20 विश्व कप में खेलते नजर आएंगे। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं ओमान के कप्तान आकिब इलियास।आकिब इलियास कैंसर को मात देकर यहां तक पहुंचे हैं और उनकी कहानी करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को प्रेरित करने वाली है।

Aqib Ilyas

आकिब इलियास(साभार T20 World Cup)

कैंसर को मात देकर मैदान पर लौटे हैं ओमान के कप्तान

31 साल के आकिब इलियास ओमान की क्रिकेट टीम की टी20 विश्व कप में कप्तान हैं। वो पहली बार ओमान की टीम की कमान संभालने जा रहे हैं। ओमान नामीबिया के साथ विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 3 जून को बारबाडोस में करेगी।

End of Feed