'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई कप्तान को नचाने की..' PM Modi ने ली कुलदीप की फिरकी, खुशी से झूम उठे खिलाड़ी

PM Modi talks to Kuldeep Yadav: भारत की टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम से बातचीत करते हुए भारत के प्रधानमंत्री काफी खुश नजर आए और उन्होंने कुलदीप यादव से एक ऐसा सवाल पूछा जिसे सुनकर खुद रोहित विराट भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

PM Modi talks to Kuldeep Yadav: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में द.अफ्रीका को रौंदकर अपने देश लौटी भारतीय क्रिकेट टीम का देश में जमकर स्वागत हुआ। टीम गुरुवार को पहले दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची और बाद में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की। इसका वीडियो अब पीएम मोदी के एक्स हैंडल पर जारी कर दिया गया है। इस मुलाकात में प्रधानमंत्री ने हर खिलाड़ी से खुलकर बात की और कई प्लेयर्स के साथ हंसी मजाक भी किया। इसी कड़ी में उनका कुलदीप यादव के साथ फिरकी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

PM Modi team india

पीएम मोदी ने कुलदीप की ली फिरकी (फोटो - X)

दरअसल भारतीय क्रिकट टीम की जीत के बाद रोहित शर्मा ने फेमस फुटबॉलर लियोनल मैसी की स्टाइल में सेलिब्रेशन किया और उन्हीं की तरह डांस करते हुए ट्रॉफी उठाने गए। जब पीएम ने रोहित से पूछा कि ये किसका आईडिया था तो पता चला कि ये कुलदीप ने सुझाया था। ऐसे में जब कुलदीप से चर्चा का समय आया तो पीएम ने माहौल खुशनुमा करने की कोशिश की।

End of Feed