EXPLAINED: अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद अब सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी भारतीय टीम? जानें समीकरण

Team India Qualification Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में अपने पहले ही मैच में विशाल जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम की निगाहें अब सेमीफाइनल पर टिकी होगी। भारत के अब इस राउंड में बांग्लादेश औऱ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच बचे हैं ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या समीकरण रहेंगे।

Team India Qualification Scenario: भारतीय क्रिकेट टीम ने 2024 टी20 विश्व कप में अपने विजय अभियान को जारी रखते हुए गुरुवार (20 जून) को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में टूर्नामेंट के सुपर 8 चरण के मैच में अफगानिस्तान को 47 रन से हरा दिया। दोनों एशियाई टीमें बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के साथ अंतिम आठ के ग्रुप 1 में हैं।ऐसे में इस जीत के बाद भारतीय टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह आसान हो गई है।

team india semifinal

भारतीय टीम सेमीफाइनल

गुरुवार को बारबाडोस में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 47 रन के अंतर से मात दी। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 134 रन बनाकर ढेर हो गई।

End of Feed