हांगकांग इंटरनेशनल सिक्सेस में भारतीय टीम को मिली पाकिस्तान के खिलाफ हार

क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम को हांगकांग इंटरनेशनल सिक्सेस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। ऐसा रहा मैच का हाल।

कोवलून: भारत को हांगकांग इंटरनेशनल सिक्सेस के मैच में शुक्रवार को पाकिस्तान ने चार विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर भारत छह ओवर में पांच विकेट पर 88 रन ही बना सका । शशांक सिंह ने 11 गेंद में 40 रन बनाये। जवाब में पाकिस्तान ने 3 . 5 ओवर में दो विकेट पर 92 रन बनाये । सलामी बल्लेबाज ख्वाजा नफे ( 12 गेंद में 41 ) और अब्बास अफरीदी ( आठ गेंद में 35 ) ने 13 गेंद में 59 रन की साझेदारी की। अफरीदी ने पहले ही ओवर में कृणाल पंड्या को पांच छक्के लगाये।

India vs Pakistan

भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो क्रेडिट @AhmadRana056)

भारतीय बल्लेबाजी रही पाकिस्तान के खिलाफ नाकाम

इससे पहले भारत को राहुल त्रिपाठी (नौ) और नीतीश राणा (19) अच्छी शुरूआत नहीं दे सके। कप्तान पंड्या और राहुल तेवतिया भी नाकाम रहे। पहले मैच में यूएई से हारी पाकिस्तानी टीम अब ग्रुप सी में शीर्ष पर है जबकि भारत आखिरी स्थान पर खिसक गया है। अब भारत का सामना शनिवार को यूएई से होगा। हर ग्रुप की शीर्ष टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। फाइनल रविवार को होगा।

End of Feed