Heinrich Klaasen Retirement: द.अफ्रीका के विस्फोटक खिलाड़ी ने 33 साल में किया क्रिकेट को अलविदा

Heinrich Klaasen Retirement: दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल द.अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी हेनरी क्लासेन ने केवल 33 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के द्वारा ये बड़ा ऐलान किया है।

Heinrich Klaasen Retirement: द.अफ्रीका के विस्फोटक खिलाड़ी ने एक चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए सभी को हैरान कर दिया है। दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ने केवल 33 साल की उम्र में ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। क्लासेन टेस्ट टीम से तो बाहर चल रहे थे लेकिन वनडे और टी20 में काफी एक्टिव थे और टीम को उनसे काफी उम्मीदें थी लेकिन उनके अचानक रिटायरमेंट से क्रिकेट जगत भी हैरान है। हेनरी क्लासेन ने अपने संन्यास का ऐलान इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर किया है जिसमें उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद किया है।

Klassen retirement

हेनरी क्लासेन (फोटो- IC)

हेनरी क्लासेन ने अपने भावुक रिटायरमेंट पोस्ट में लिखा कि 'यह मेरे लिए दुखद दिन है क्योंकि मैं घोषणा करता हूँ कि मैंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने का फैसला किया है। मुझे यह तय करने में बहुत समय लगा कि मेरे और मेरे परिवार के लिए भविष्य में क्या सबसे अच्छा रहेगा। यह वाकई बहुत कठिन फैसला था लेकिन साथ ही मैं इससे पूरी तरह से संतुष्ट भी हूं।पहले दिन से ही, अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान था और यह वह सब कुछ था जिसके लिए मैंने एक युवा लड़के के रूप में काम किया था और जिसके बारे में मैंने सपना देखा था।'

End of Feed