बेटी समायरा ने क्यूट अंदाज में बताया कैसा है विश्व कप में हार के बाद हिटमैन का हाल [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 23, 2023, 07:54 PM IST

रोहित शर्मा की बेटी समायरा ने अपने क्यूट इंटरव्यू में बताया है कि उनके पिता रोहित का विश्व कप 2023 के फाइनल में हार के बाद उनका कैसा हाल है?

नई दिल्ली: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप 2023 के खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। लगातार 10 मैच में से 10 में जीत दर्ज करके टीम इंडिया खिताब के सबसे बड़े दावेदार के रूप में फाइनल में पहुंची थी लेकिन पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय टीम और उसके करोड़ों प्रशंसकों का खिताबी जीत का सपना तोड़ दिया।

Rohit Sharma And Samaira

रोहित शर्मा और समायरा शर्मा

एक महीने में फिर से हंसते आएंगे नजर

ऐसे में भारतीय क्रिकेट गलियारों में चल रही शोक की लहर पर हिटमैन रोहित शर्मा की बेटी समायरा ने अपने क्यूट अंदाज में राहत लाने की कोशिश की है। समायरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पिता रोहित का हाल बताती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में किसी ने समायरा से पूछा हाउ इज योर फादर, तो समायरा ने कहा, वो सकारात्मक हैं और एक महीने में वो फिर से हंसते नजर आएंगे।

End of Feed