Vijay Hazare Trophy 2023: हिमांशु का शतक और अंशुल की घातक गेंदबाजी की बदौलत हरियाण पहली बार फाइनल में

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Dec 14, 2023, 01:45 AM IST

Vijay Hazare Trophy 2023: हरियाणा की टीम विजय हजारे ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में जगह पक्की कर ली है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में हरियाणा ने पांच बार की चैम्पियन तमिलनाडु को मात देकर पहली बार खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की। अब खिताबी मुकाबला 16 दिसंबर को खेला जाएगा।

Vijay Hazare Trophy 2023: हिमांशु राणा की शतकीय पारी और अंशुल कंबोज की घातक गेंदबाजी की मदद से हरियाणा की टीम विजय हजारे ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में जगह पक्की कर ली है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन कर पांच बार की चैम्पियन तमिलनाडु की टीम को 63 रन से हराया और टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में एंट्री की। इसी जीत के साथ हरियाणा विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहली बार पहुंची है। 16 दिसंबर होने वाले खिताबी मुकाबले में हरियाणा का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल में राजस्थान और कर्नाटक के विजेता टीम से होगा।

Haryana, Haryana vs Tamil Nadu, Vijay Hazare Trophy 2023 final

हरियाणा क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Yuzvendra Chahal Twitter)

हिमांशु का शतक, युवराज ने भी जड़ा अर्धशतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 293 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हिमांशु राणा ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 98.30 की स्ट्राइक रेट से 118 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 116 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, ओपनिंग करने आए युवराज सिंह ने 7 चौके और एक छक्के की मदद से 65 रन बनाए। तमिलनाडु के टी. नटराजन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

End of Feed