SA W vs IND W: वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर हरमनप्रीत कौर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही रचेंगी इतिहास

मैनचेस्टर में रविवार को भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर इतिहास रचने जा रही हैं। वह 200 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी। फिलहाल उनके नाम 199 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच दर्ज हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 199वां मैच खेला था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Harmanpreet Kaur World Record: महिला टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-A के अहम मुकाबले में ओल्ड ट्रैफर्ड में साउथ अफ्रीका के सामने भारत की चुनौती है। मुकाबला आज भारतीय समायनुसार, शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में मैदान पर उतरते ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगी। वह 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वालीं पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी।

Harmanpreet Kaur World Record

हरमनप्रीत कौर बनाएंगी नया विश्व रिकॉर्ड। फोटो- ICC

हरमनप्रीत कौर ने 17 साल पहले इंग्लैंड में 2009 T20 वर्ल्ड कप में अपना T20I डेब्यू किया था और मैनचेस्टर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही वह यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर लेंगी। भारत के बॉलिंग कोच आविष्कार साल्वी ने कप्तान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने आस-पास के खिलाड़ियों के विकास में अहम भूमिका निभाई है।

End of Feed