INDW vs BANW: जीती बाजी हारने के बाद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने अंपायरों को लिया आड़े हाथ

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 22, 2023, 07:39 PM IST

INDW vs BANW 3rd ODI Match: भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच का तीसरा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने 4 विकेट पर 225 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम 225 रन पर ऑलआउट हो गई और मैच ट्राई हो गया। तीन मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रहा।

INDW vs BANW 3rd ODI Match: भारतीय महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान अंपायरिंग की आलोचना करते हुए इसे ‘बेहद निराशाजनक’ करार दिया। बांग्लादेश ने तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के आखिरी मैच में चार विकेट पर 225 रन बनाने के बाद भारत की पारी को 49.3 ओवर में इसी स्कोर पर समेट दिया। लक्ष्य का पीछा करते समय भारतीय टीम एक समय चार विकेट पर 191 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन इसके बाद टीम ने 34 रन के अंदर आखिरी छह विकेट गंवा दिये।

INDW vs BANW

भारत और बांग्लादेश महिला टीम की खिलाड़ी। (फोटो: BCCI Women Twitter)

हरमनप्रीत ने मैच के बाद प्रसारकों से कहा, ‘इस सीरीज से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। क्रिकेट के अलावा जिस तरह की अंपायरिंग हुई, उससे मैं आश्चर्यचकित हूं। मुझे लगता है बांग्लादेश के अगले दौरे पर हमें इस(खराब अंपायरिंग के) तरह की चीजों के लिए तैयार होकर आना पड़ेगा।’ भारत को जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 33) और मेघना सिंह (छह) की आखिरी जोड़ी टीम को जीत के करीब ले गई, लेकिन मेघना के खिलाफ विकेट के पीछे विवादास्पद कैच से मैच बराबरी पर छूटा। जेमिमा और मेघना दोनों इस कैच के फैसले से नाखुश दिखीं।

End of Feed