वर्ल्ड कप फाइनल से पहले हरमनप्रीत को सचिन ने दी थी खास सलाह, खुद कप्तान ने किया खुलासा

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि कैसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले से पहले उन्हें सचिन तेंदुलकर ने खास सलाह दी थी। भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप जीता था।

विश्व कप फाइनल से पहले हरमनप्रीत कौर को बहुत सलाह मिली लेकिन भारतीय कप्तान के लिये सबसे अहम सलाह थी, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की।दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक फाइनल से पहले महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत को तेंदुलकर ने फोन किया था । हरमनप्रीत ने आईसीसी रिव्यू में कहा ,‘‘ मैच से पहले सचिन सर का फोन आया। उन्होंने अपना अनुभव साझा किया और हमे संतुलन बनाये रखने की सलाह दी । उन्होंने कहा कि जब मैच तेज चल रहा हो तो थमकर खेलने की कोशिश करो क्योंकि अगर तुम भी तेज खेलोगे तो लड़खड़ा जाने का खतरा होगा।’’

icc women cricket

हरमनप्रीत कौर (साभार-BCCI)

नवी मुंबई में फाइनल जीते को पांच दिन हो चुके हैं लेकिन हरमनप्रीत अभी भी अचरज में है कि सोलह साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद अचानक सब कुछ कैसे बदल गया। उन्होंने कहा ,‘‘ हम जब भी एक दूसरे से मिलते हैं तो कहते हैं विश्व चैम्पियन । यह अलग तरह का अनुभव है। हम इंतजार कर रहे थे कि इस तरह का अनुभव कब होगा।’’

End of Feed